JAC Board Exam Form 2027: झारखंड बोर्ड 10-12 परीक्षा फॉर्म भरने की लास्ट डेट नजदीक, निर्देश जांचें
Abhay Pratap Singh | November 23, 2026 | 04:03 PM IST | 2 mins read
जेएसी बोर्ड 12वीं परीक्षा एप्लीकेशन फॉर्म 2027 बिना विलंब शुल्क के जमा करने और चालान जनरेट करने की आखिरी तिथि 26 नवंबर है।
नई दिल्ली: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा वार्षिक माध्यमिक (कक्षा 10वीं) एवं इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) परीक्षा 2027 के लिए परीक्षा आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया जल्द ही बंद कर दी जाएगी। स्कूल प्राचार्य आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाकर जेएससी बोर्ड एग्जाम एप्लीकेशन फॉर्म 2027 भर सकते हैं।
JAC Board 10th Application Exam Form 2027: कक्षा 10वीं के लिए
झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2027 के लिए बिना विलंब शुल्क आवेदन पत्र जमा करने और चालान जनरेट करने की अंतिम तिथि 26 नवंबर 2026 है। वहीं, परीक्षा शुल्क 30 नवंबर 2026 तक जमा किया जा सकता है। विलंब शुल्क के साथ आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया 27 नवंबर से 12 दिसंबर 2026 तक चलेगी, जबकि शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 5 दिसंबर 2026 गई है।
JAC Board 12th Application Exam Form 2027: कक्षा 12वीं के लिए
जेएसी बोर्ड 12वीं परीक्षा एप्लीकेशन फॉर्म 2027 बिना विलंब शुल्क के जमा करने और चालान जनरेट करने की आखिरी तिथि 26 नवंबर है। वहीं, फीस का भुगतान 30 नवंबर 2026 तक कर सकते हैं। विलंब शुल्क के साथ आवेदन पत्र 27 नवंबर से 12 दिसंबर 2026 तक भर सकते हैं और फीस 7 दिसंबर 2026 तक जमा कर सकते हैं।
Also read BSEB 2nd dummy admit card 2027: बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं का सेकंड डमी एडमिट कार्ड जारी
Jharkhand Board Class 10-12 Exam 2027 Application Form: संस्थान प्रधानों के लिए जारी निर्देश
- परीक्षा आवेदन पत्र को डाउनलोड कर संबंधित छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराया जाना चाहिए।
- परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं का LOS (List of Students) तैयार कर लिया जाए।
- भरे हुए परीक्षा आवेदन पत्र छात्र-छात्राओं से प्राप्त कर तैयार किए गए LOS से मिलान करें, ताकि छूटे हुए विद्यार्थियों की जांच की जा सके।
- परीक्षा आवेदन पत्र छात्रों के पंजीकरण संख्या के अनुरूप स्वीकार किए जाते हैं।
जेएसी ने कहा कि, कई ऐसे मामलों में देखा गया है कि संस्थान द्वारा दूसरे छात्र का पंजीयन संख्या पोर्टल में भरकर परीक्षा आवेदन पत्र जमा कर दिया जाता है और परीक्षा आवेदन पत्र जमा करने वाले वास्तविक छात्र परीक्षा आवेदन पत्र भरने से वंचित हो जाते हैं और इसकी जानकारी उन्हें परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी होने के बाद होता है। परिणाम स्वरूप उनके द्वारा परिषद कार्यालय में परीक्षा आवेदन पत्र स्वीकार करने हेतु अनुरोध किया जाता है। संस्थान की ऐसी चूक से संबंधित छात्र का एक शैक्षणिक वर्ष बर्बाद हो जाता है। इसलिए परीक्षा आवेदन पत्र भरने के लिए सही-सही पंजीयन संख्या का उपयोग करना सुनिश्चित किया जाए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र