IPU Convocation 2026: इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के 18वें दीक्षांत समारोह में 26,649 डिग्रियां प्रदान की गई
Press Trust of India | April 9, 2026 | 04:48 PM IST | 2 mins read
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छात्रों से कहा, आप सभी “विकसित भारत” के संकल्प को आगे ले जाने वाली शक्ति हैं। आपकी सफलता ही देश की सफलता को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।
नई दिल्ली: गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (GGSIPU) का 18वां दीक्षांत समारोह 9 अप्रैल को पूर्वी दिल्ली के सूरजमल विहार स्थित परिसर में आयोजित किया गया। जीजीएसआईपीयू के कुलपति महेश वर्मा ने विश्वविद्यालय की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि कुल 26,649 डिग्रियां प्रदान की गईं।
कुल डिग्रियों में 124 पीएचडी, 11 एमफिल, 2,873 स्नातकोत्तर, 22,455 स्नातक और 477 एमबीबीएस डिग्रियां शामिल हैं। दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि विश्वविद्यालय ने “देश, विश्व और समाज को दिशा दिखाई है।”
उन्होंने कहा कि स्नातक होने वाले छात्र न केवल अपने करियर को आगे बढ़ाएंगे बल्कि भारत को आगे ले जाने के लिए अपने विचार और दृष्टिकोण भी प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री ने मेडल व डिग्रियां प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, आप सभी “विकसित भारत” के संकल्प को आगे ले जाने वाली शक्ति हैं। आपकी सफलता ही देश की सफलता को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।
Also read IP University Admission 2026: आईपीयू सीईटी रजिस्ट्रेशन डेट 11 अप्रैल तक बढ़ी, जल्द करें आवेदन
उन्होंने कहा, “हमारे युवाओं को जिस तरह की शिक्षा चाहिए, जैसी सुविधाएं चाहिए, हमारी सरकार उसी पर फोकस कर रही है।” आज दिल्ली का शिक्षा बजट बढ़कर 19,326 करोड़ रुपये हो गया है। स्कूल बेहतर हो रहे हैं, कक्षाएं आधुनिक बन रही हैं और छात्रों को नई तकनीक के साथ पढ़ाई के अवसर मिल रहे हैं।
दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था में नए बदलाव तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। हमारे युवाओं को जिस तरह की शिक्षा चाहिए, जैसी सुविधाएं चाहिए, हमारी सरकार उसी पर फोकस कर रही है। इस अवसर पर कुलपति डॉ. महेश वर्मा जी सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
दिल्ली के उपराज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति तरनजीत सिंह संधू, दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के अध्यक्ष योगेश सिंह के साथ दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद व्यक्तिगत प्रतिबद्धताओं के कारण समारोह में उपस्थित नहीं हो सके।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल