IIFT MBA Admission 2027: आईआईएफटी एमबीए एडमिशन के लिए पंजीकरण iift.ac.in पर शुरू, एलिजिबिलिटी और फीस जानें
आईआईएफटी अपने दोनों एमबीए प्रोग्राम में कैट (CAT) 2026 स्कोर व अन्य निर्धारित पात्रता शर्तों के आधार पर प्रवेश देगा।
नई दिल्ली: भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (IIFM) ने शैक्षणिक सत्र 2027-29 के लिए मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) प्रोग्राम में प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। एमबीए - इंटरनेशनल बिजनेस और एमबीए - बिजनेस एनालिटिक्स में एडमिशन के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iift.ac.in पर जाकर 25 नवंबर तक अप्लाई कर सकते हैं।
IIFT MBA Admission 2027 Eligibility criteria: पात्रता
एमबीए (इंटरनेशनल बिजनेस) -
- किसी भी विषय में बैचलर डिग्री न्यूनतम 50% अंकों में होनी चाहिए।
- एससी/ एसटी/ दिव्यांग को 5 प्रतिशत की छूट दी गई है।
- अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्र भी आवेदन के पात्र हैं।
एमबीए (बिजनेस एनालिटिक्स) -
- न्यूनतम 50% अंकों के साथ बैचलर डिग्री और ग्रेजुएशन लेवल पर मैथ या स्टैटिस्टिक्स एक सब्जेक्ट के तौर पर हो। या
- किसी भी सब्जेक्ट में कम से कम 50% अंकों के साथ बीटेक या बीई डिग्री हो। या
- अभ्यर्थियों के पास कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, कक्षा 12वीं के स्तर तक गणित की पढ़ाई की हो। अप्लाइड मैथ इस क्राइटेरिया के तहत नहीं माना जाएगा।
Also readIIM Ahmedabad: आईआईएम अहमदाबाद के 2 वर्षीय ब्लेंडेड एमबीए प्रोग्राम बिजनेस एनालिटिक्स और एआई में प्रवेश शुरू
IIFT MBA application fee 2027: शुल्क
- एमबीए (इंटरनेशनल बिजनेस) - सामान्य, ओबीसी-एनसीएल और ईडब्ल्यूएस के लिए 3000 रुपये और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और ट्रांसजेंडर के लिए 1500 रुपये है।
- एमबीए (बिजनेस एनालिटिक्स) - सामान्य, ओबीसी-एनसीएल और ईडब्ल्यूएस के लिए 2000 रुपये और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और ट्रांसजेंडर के लिए 1000 रुपये है।
आईआईएफटी अपने दोनों एमबीए प्रोग्राम में कैट (CAT) 2026 स्कोर व अन्य निर्धारित शर्तों के आधार पर प्रवेश देगा। कॉमन एडमिशन टेस्ट 2026 का आयोजन 29 नवंबर को किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आईआईएफटी एमबीए 2027 एडमिशन ब्रोश्चर जांचने की सलाह दी गई है।
IIFT MBA Application Form 2027: आवेदन प्रक्रिया
IIFT MBA एप्लीकेशन फॉर्म 2027 भरने के लिए नीचे बताए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- आईआईएफटी 2027 एडमिशन पोर्टल iift.ac.in पर जाएं।
- पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करें।
- सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट निकाल लें।