Trusted Source Image

IISER Pune PhD Admission 2027: आईआईएसईआर पुणे में पीएचडी प्रवेश के लिए 25 अक्टूबर तक करें आवेदन, पात्रता जानें

Abhay Pratap Singh | October 21, 2026 | 03:52 PM IST | 2 mins read

आईआईएसईआर पुणे ने कॉग्निटिव साइंसेज, एजुकेशनल साइकोलॉजी, डिजाइन, एंथ्रोपोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, फिलॉसफी और साइंस का इतिहास में एडमिशन शुरू कर दिए हैं।

आईआईएसईआर पुणे पीएचडी 2027 प्रवेश परीक्षा 2 नवंबर, 2026 को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
आईआईएसईआर पुणे पीएचडी 2027 प्रवेश परीक्षा 2 नवंबर, 2026 को आयोजित की जाएगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (IISER), पुणे ने जनवरी 2027 सेशन में पीएचडी प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पात्र उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट iiserpune.ac.in पर जाकर 25 अक्टूबर तक आईआईएसईआर पुणे पीएचडी एडमिशन 2027 के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

IISER Pune PhD Admission January 2027: पात्रता मानदंड

  • आवेदक के पास साइंस या मैथ में मास्टर डिग्री या कम से कम 60% एग्रीगेट मार्क्स के साथ चार साल की बैचलर डिग्री होनी चाहिए।
  • साइंस या मैथ्स में बीएससी के बाद 4 वर्षीय बीएससी-बीएड या एमए (एजुकेशन) या बीएड डिग्री पूरी कर ली है, वे भी आवेदन के पात्र हैं।

गैर-भारतीय पासपोर्ट धारक अभ्यर्थी भी संस्थान के विभागीय पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए उनके पास ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (OCI) का दर्जा होना अनिवार्य है। साथ ही, भारत में रहते हुए या यहां अधिवास के दौरान 10+2, स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की हो।

Also readCSIR UGC NET December 2026: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर के लिए आवेदन csirnet.nta.nic.in पर शुरू, शेड्यूल जांचें

आईआईएसईआर पुणे ने कॉग्निटिव साइंसेज, एजुकेशनल साइकोलॉजी, डिजाइन, एंथ्रोपोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, फिलॉसफी और साइंस का इतिहास में एडमिशन शुरू कर दिए हैं। कैंडिडेट्स को अप्लाई करने से पहले पात्रता जांचने और आवश्यक दस्तावेज तैयार करने की सलाह दी गई है। सीवी चार पेज से अधिक की नहीं होनी चाहिए।

आईआईएसईआर पुणे पीएचडी एडमिशन 2027 प्रक्रिया में एक रिटन टेस्ट और उसके बाद इंटरव्यू चरण शामिल हैं। लिखित परीक्षा 2 नवंबर को होगा और परिणाम 13 नवंबर को जारी किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट्स के लिए 3 और 4 दिसंबर, 2026 को इन-पर्सन इंटरव्यू होगा। फाइनल सिलेक्शन इंटरव्यू राउंड में उनके परफॉर्मेंस के आधार पर होगा।

आईआईएसईआर पुणे पीएचडी फेलोशिप -

आईआईएसईआर पुणे योग्य पीएचडी कैंडिडेट्स को PMRF फेलोशिप देता है। डायरेक्ट एंट्री से PMRF के इच्छुक कैंडिडेट्स को पहले इंस्टीट्यूट में रेगुलर पीएचडी प्रोग्राम में सिलेक्ट होना चाहिए। IISER पुणे फेलोशिप के लिए कुछ ही कैंडिडेट्स को रिकमेंड करेगा। आखिरी फैसला नेशनल लेवल डिसिप्लिन-स्पेसिफिक सिलेक्शन कमिटी लेगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]