Abhay Pratap Singh | April 9, 2026 | 03:37 PM IST | 2 mins read
एसईसीएल ग्रेड सी भर्ती 2025 के तहत चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह मूल वेतन 47,330 रुपये दिया जाएगा।

नई दिल्ली: साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने ग्रेड सी के तहत माइनिंग सरदार, उप सर्वेयर और असिस्टेंट फोरमैन के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। नोटिफिकेशन के अनुसार, एसईसीएल ग्रेड सी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन माध्यम में आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू होगी और 14 मई को समाप्त हो जाएगी।
सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस को एसईसीएल ग्रेड सी 2026 आवेदन शुल्क के रूप में 1180 रुपये जमा करना होगा, जबकि एससी/ एसटी/ दिव्यांग को शुल्क भुगतान में छूट दी गई है। आवेदक की आयु 8 अप्रैल, 2026 तक 18 से 30 वर्ष के बीच हो। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट दी जाएगी।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से 1055 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिसमें माइनिंग सरदार के 577 पद, उप सर्वेयर (माइनिंग) के 43 पद और असिस्टेंट फोरमैन के 435 पद शामिल हैं। चयन प्रक्रिया केवल कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से होगी। कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार, व्यक्तिगत साक्षात्कार समाप्त कर दिया गया है।
सीबीटी में सफल होने के लिए सामान्य/ ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को 45 अंक, ओबीसी (एनसीएल)/ ईएसएम के लिए 40 अंक और एससी/ एसटी कैंडिडेट को 35 अंक लाना होगा। चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह मूल वेतन 47,330 रुपये दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एसईसीएल ग्रेड सी भर्ती 2026 नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों की सहायता से कैंडिडे एसईसीएल ग्रेड सी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:
आयोग द्वारा किसी भी अभ्यर्थी को अलग से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए कुल 214 उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र हैं।
Abhay Pratap Singh