Trusted Source Image

Ordnance Factory Chanda Recruitment 2026: डेंजर बिल्डिंग वर्कर्स के 400 पदों पर निकली भर्ती; वेतन जानें

Abhay Pratap Singh | March 31, 2026 | 06:52 PM IST | 2 mins read

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री चंदा डेंजर बिल्डिंग वर्कर्स भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन पत्र भरकर ‘चीफ जनरल मैनेजर, ऑर्डनेंस फैक्ट्री चंदा’ पते पर भेजना होगा।

ओएफसी डीबीडब्ल्यू भर्ती 2026 के लिए आवेदन निःशुल्क है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
ओएफसी डीबीडब्ल्यू भर्ती 2026 के लिए आवेदन निःशुल्क है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: ऑर्डिनेंस फैक्ट्री चंदा (OFC), महाराष्ट्र में डेंजर बिल्डिंग वर्कर्स (Danger Building Worker) के 400 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी मुनिशन्स इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट munitionsindia.in पर जाकर आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 28 मार्च से शुरू है और अंतिम तिथि 17 अप्रैल, 2026 है।

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री चंदा भर्ती 2026 के तहत कुल 120 रिक्तियों को भरा जाएगा, जिसमें सबसे अधिक सामान्य के 162 पद शामिल हैं। इसके अलावा, ओबीसी - एनसीएल के 108, एससी के 60, एसटी के 30, ईडब्ल्यूएस के 40 पद शामिल हैं। उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भुगतान में छूट दी गई है।

Ordnance Factory Chanda Vacancies 2026: शैक्षणिक योग्यता

  • आवेदक के पास एनसीवीटी एनसीटीवी द्वारा जारी नेशनल अप्रेंटिस सर्टिफिकेट होना चाहिए। यह प्रमाण पत्र अटेंडेंट ऑपरेटर केमिकल प्लांट ट्रेड में हो।
  • फीडर ट्रेड्स जैसे आईएमसीपी, एमएमसीपी, एलएसीपी, पीपीओ, फिटर जनरल, मशीनिस्ट, टर्नर, शीट मेटल वर्कर, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, बॉयलर परिचारक, औद्योगिक इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, प्रशीतन और वातानुकूलन मैकेनिक वाले अभ्यर्थी भी आवेदन के लिए पात्र हैं।

Also readNHAI Summer Internship 2026: एनएचएआई समर इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, स्टाइपेंड 20000 रुपये

ओएफसी डेंजर बिल्डिंग वर्कर्स भर्ती 2026 के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर होगा, जिसमें ट्रेड टेस्ट/ प्रैक्टिकल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण शामिल है।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि विज्ञापन जारी होने की तिथि से 21 दिन होगी। चयनित उम्मीदवारों को 19,900 रुपये प्रतिमाह वेतन और अन्य भत्ता दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए ओएफसी डेंजर बिल्डिंग वर्कर्स नोटिफिकेशन 2026 जांच सकते हैं:

Ordnance Factory Chanda DBW Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया

निम्नलिखित चरणों का पालन करके ऑफलाइन माध्यम में आवेदन पत्र भर सकते हैं:

  • ऑफिशियल वेबसाइट munitionsindia.in पर विजिट करें।
  • करियर्स टैब पर उपलब्ध ‘CHANDA Applications’ पर जाएं।
  • डेंजर बिल्डिंग वर्कर के पद के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड करें।
  • फॉर्म भरें, आवश्यक दस्तावजों के साथ फॉर्म को लिफाफे में भरें।
  • इसे ‘चीफ जनरल मैनेजर, ऑर्डनेंस फैक्ट्री चंदा’ पते पर स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट से भेजें।
  • आवेदन लिफाफे पर “Application for Tenure Based DBW” जरूर लिखें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications