Abhay Pratap Singh | March 27, 2026 | 10:59 AM IST | 2 mins read
एनएचएआई समर इंटर्नशिप दो माह की अवधि के लिए 4 मई से 5 जुलाई, 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

नई दिल्ली: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम ( Summer Internship Programme) 2026 के लिए ऑनलाइन माध्यम में आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र छात्र आधिकारिक पोर्टल internshipsatnhai.digitalindiacorporation.in के माध्यम से अंतिम तिथि 15 अप्रैल तक एनएसएआई समर इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
एनएचएआई समर इंटर्नशिप दो माह की अवधि के लिए 4 मई से 5 जुलाई, 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम उद्देश्य छात्रों को देश भर में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं पर व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है। चयनित उम्मीदवारों को भारत भर के विभिन्न स्थानों (क्षेत्रीय कार्यालय और मुख्यालय) पर तैनात किया जाएगा।
पात्रता के अनुसार, एनआईआरएफ रैंकिंग वाले संस्थानों, प्रमुख विधि विश्वविद्यालयों, शीर्ष प्रबंधन स्कूलों और जनसंचार संस्थानों सहित प्रमुख संस्थानों के पूर्णकालिक स्नातक और स्नातकोत्तर छात्र आवेदन करने के पात्र हैं। चयनित इंटर्न को प्रति माह 20,000 रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा और कार्यक्रम के सफल समापन पर उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
दिसंबर 2025 में शुरू हुए कार्यक्रम के पहले चरण में अच्छी भागीदारी देखी गई: 244 सिविल इंजीनियरिंग छात्रों ने एक महीने की शीतकालीन इंटर्नशिप की और 149 छात्रों ने जनवरी से जून 2026 तक चलने वाली छह महीने की इंटर्नशिप में दाखिला लिया। छात्रों को अंतिम समय की समस्याओं से बचने के लिए जल्द से जल्द आवेदन करने की सलाह दी गई है।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एनएसएआई समय इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं:
नीचे सारणी में एनएसएआई समय इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 के लिए महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर सकते हैं:
| विवरण | कार्यक्रम |
|---|---|
| प्रोग्राम का नाम | एनएचएआई ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप 2026 |
| इंटर्नशिप की अवधि | 2 माह |
| स्टाइपेंड | 20,000 रुपये |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 15 अप्रैल, 2026 |
| वार्षिक प्रवेश | लगभग 500 इंटर्न |