Trusted Source Image

UKPSC Civil Judge Mains Admit Card 2026: यूकेपीएससी सिविल जज मेन्स एडमिट कार्ड डेट जारी, परीक्षा तिथि जानें

Abhay Pratap Singh | March 27, 2026 | 09:40 AM IST | 2 mins read

यूकेपीएससी सिविल जज मेन्स एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

उत्तराखंड सिविल जज मुख्य परीक्षा 2023 का आयोजन 21 अप्रैल से 24 अप्रैल, 2026 तक किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
उत्तराखंड सिविल जज मुख्य परीक्षा 2023 का आयोजन 21 अप्रैल से 24 अप्रैल, 2026 तक किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल न्यायाधीश (जूनियर डिवीजन) मुख्य परीक्षा 2023 के लिए प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि घोषित कर दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर 6 अप्रैल से अपना हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

यूकेपीएससी सिविल जज मेन्स एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उत्तराखंड सिविल जज एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का नाम व पता और परीक्षा तिथि व समय सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर सकते हैं।

उत्तराखंड सिविल जज मुख्य परीक्षा 2023 का आयोजन 21 अप्रैल से 24 अप्रैल, 2026 तक किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को यूकेपीएससी सिविल जज मेन्स एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा, क्योंकि इन दस्तावेजों के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Also readEMRSST Admit Card 2026: एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल सिलेक्शन टेस्ट एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम 29 मार्च को

नोटिस के अनुसार, “सिविल जज मेन्स 2023 एग्जाम हरिद्वार नगर के एकल परीक्षा केंद्र ‘परीक्षा भवन, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार’ में आयोजित किया जाएगा। पात्र अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र 6 अप्रैल से डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को डाक द्वारा अलग से प्रवेश पत्र जारी नहीं किए जाएंगे।”

आयोग ने आगे कहा कि परीक्षा में उपस्थित होने वाले परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र में दिए गए परीक्षा दिवस निर्देशों का पालन करना होगा। यूकेपीएससी सिविल जज चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार चरण शामिल है। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

UKPSC Civil Judge Mains Hall Ticket 2026: डाउनलोड चरण

निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूकेपीएससी सिविल जज एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे:

  • आधिकारिक यूकेपीएससी की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
  • सिविल जज मेन्स एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • एडमिट कार्ड जांचें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications