Abhay Pratap Singh | March 31, 2026 | 05:41 PM IST | 1 min read
उम्मीदवार यूपी ड्राफ्ट्समैन एंड कार्टोग्राफर फाइनल आंसर की की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विज्ञापन संख्या-11-परीक्षा/2023 के तहत नक्शानवीस व मानचित्रक (Draftsman and Cartographer) मुख्य परीक्षा की संशोधित उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर यूपीएसएसएससी फाइनल आंसर की जांच सकते हैं।
यूपीएसएसएससी ड्राफ्ट्समैन कार्टोग्राफर अंतिम उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। उम्मीदवार उत्तर कुंजी की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। लिखित परीक्षा 16 नवंबर, 2025 को आयोजित की गई थी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “नक्शानवीस व मानचित्रक परीक्षा 2023 की 17 नवंबर, 2025 को जारी प्रोविजनल आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों के निराकरण के बाद मास्टर सेट की संशोधित उत्तर कुंजी अभ्यर्थियों के लिए आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।” आपत्ति लिंक 19 नवंबर, 2025 को सक्रिय किया गया था।
Also readUPSSSC: यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस मेंस नोटिफिकेशन upsssc.gov.in पर जारी, 29 मई से शुरू होगा आवेदन
यूपी ड्राफ्ट्समैन एंड कार्टोग्राफर 2023 परीक्षा जनपद लखनऊ में आयोजित की गई थी। फाइनल आंसर की के आधार पर परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। यूपीएसएसएससी ड्राफ्ट्समैन कार्टोग्राफर 2023 रिजल्ट में सफल घोषित अभ्यर्थी ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 283 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिसमें ड्राफ्ट्समैन के 172 पद (सामान्य चयन) व 78 पद (विशेष चयन) तथा कार्टोग्राफर के 33 पद (सामान्य चयन) शामिल हैं। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपी ड्रॉफ्ट्समैन एवं कार्टोग्राफर रिवाइज्ड आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
मुर्मू ने विश्वविद्यालय की ‘नेट-जीरो’ लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की। ‘नेट जीरो’ उत्सर्जन का मतलब है कि जो जितना कार्बन उत्सर्जन करता है, उतना ही कार्बन खत्म करने की व्यवस्था भी करे।
Press Trust of India