Trusted Source Image

UPSSSC: यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस मेंस नोटिफिकेशन upsssc.gov.in पर जारी, 29 मई से शुरू होगा आवेदन

Saurabh Pandey | March 30, 2026 | 09:05 PM IST | 1 min read

यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस भर्ती 2026 में शामिल होने के लिए, उम्मीदवारों को प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी-2025) में उपस्थित होना और स्कोरकार्ड प्राप्त करना अनिवार्य है।

यूपी लोअर पीसीएस के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया upsssc.gov.in पर शुरू होगी और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 जून 2026 है। (आधिकारिक वेबसाइट)
यूपी लोअर पीसीएस के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया upsssc.gov.in पर शुरू होगी और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 जून 2026 है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC), लखनऊ ने सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा (स्नातक स्तरीय) मुख्य परीक्षा यानी लोअर पीसीएस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 मई से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 18 जून तक आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे।

यूपीएसएसएससी लोअर पीसीएस भर्ती 2026 में शामिल होने के लिए, उम्मीदवारों को प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी-2025) में उपस्थित होना और स्कोरकार्ड प्राप्त करना अनिवार्य है। मुख्य परीक्षा के लिए चयन पीईटी-2025 के मानकीकृत स्कोर के आधार पर किया जाएगा।ॉ

UPSSSC Lower Pcs 2026: शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास किसी विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री (स्नातकोत्तर) या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। कुछ विशिष्ट पदों के लिए अतिरिक्त प्राथमिकताएं भी दी जा सकती हैं (उदाहरण के लिए, हिंदी टाइपिंग का ज्ञान, नकदी प्रबंधन का अनुभव या विधि में डिग्री)।

UPSSSC Lower Pcs 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्कऑनलाइन प्रक्रिया शुल्कशुल्क योग (कुल रुपये)
अनारक्षित (सामान्य)0.0025 रुपये25 रुपये
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)0.0025 रुपये25 रुपये
अनुसूचित जाति (SC)0.0025 रुपये25 रुपये
अनुसूचित जनजाति (ST)0.0025 रुपये25 रुपये


Also read JTET 2026 Notification: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, 21 अप्रैल से शुरू होगा पंजीकरण

कैटेगरीवाइज रिक्तियों की संख्या

श्रेणी
रिक्तियां
अनारक्षित (सामान्य)
854
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
642
अनुसूचित जाति (SC)
249
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
212
अनुसूचित जनजाति (ST)
28
कुल (Total)
2285
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications