Saurabh Pandey | March 30, 2026 | 05:38 PM IST | 1 min read
यूपीएससी सीडीएस 2 फाइनल रिजल्ट में चयनित 302 उम्मीदवारों में से आईएमए के लिए कुल 190 उम्मीदवार, आईएनए के लिए 85 और एएफए के लिए 27 उम्मीदवार चयनित हुए हैं।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBook
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) परीक्षा 2 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSC IAS 2026: UPSC 2026 Annual Calender
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
यूपीएससी द्वारा जारी आधिकारिक रिजल्ट पीडीएफ के अनुसार 302 उम्मीदवारों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। यूपीएससी सीडीएस 2 परिणाम पीडीएफ में भारतीय सशस्त्र बलों की तीनों शाखाओं - भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), भारतीय नौसेना अकादमी (INA), वायु सेना अकादमी (AFA) और ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी (OTA) के लिए चयनित उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर शामिल हैं।
यूपीएससी सीडीएस 2 फाइनल रिजल्ट में चयनित 302 उम्मीदवारों में से आईएमए के लिए कुल 190 उम्मीदवार, आईएनए के लिए 85 और एएफए के लिए 27 उम्मीदवार चयनित हुए हैं।
इस बार लिखित परीक्षा में इंडियन मिलिट्री एकेडमी के लिए 2666 उम्मीदवार, इंडियन नेवल एकेडमी के लिए 814 उम्मीदवार और एयरफोर्स एकेडमी के लिए 636 उम्मीदवार पास हुए थे। इसके बाद एसएसबी इंटरव्यू और बाकी जरूरी प्रक्रियाओं के बाद फाइनल लिस्ट जारी की गई है।
अकादमी | लिखित परीक्षा में सफल | अंतिम रूप से सफल (एसएसबी के बाद) | रिक्तियां |
भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) | 2,666 | 190 | 100 |
भारतीय नौसेना अकादमी (INA) | 814 | 85 | 26 |
वायु सेना अकादमी (AFA) | 636 | 27 | 32 |
कुल (Total) | 4,116 | 302 | 158 |