Saurabh Pandey | March 28, 2026 | 10:46 AM IST | 2 mins read
यह परीक्षा देशभर में इंजीनियरिंग से संबंधित कई पदों के लिए आयोजित की जाती है। इसमें सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल विभागों के भर्ती पद शामिल हैं।

नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) पेपर 2 परीक्षा, 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शहर की सूचना पर्ची जारी कर दी है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर दिए गए लॉगिन मॉड्यूल के माध्यम से लॉगिन करके इसे देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
शहर की सूचना पर्ची उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर की जानकारी देगी, जिससे वे यात्रा की आवश्यक व्यवस्था पहले से कर सकेंगे। आयोग ने स्पष्ट किया है कि शहर की पर्ची एडमिट कार्ड के रूप में काम नहीं करेगी।
आयोग की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि एसएससी जेई पेपर 2 परीक्षा के लिए ‘प्रवेश पत्र’ और ‘स्क्राइब एंट्री पास’ परीक्षा तिथि से 2 से 3 दिन पहले डाउनलोड के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का सटीक पता, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा के दिन के निर्देश जैसी पूरी जानकारी शामिल होगी।
यह परीक्षा देशभर में इंजीनियरिंग से संबंधित कई पदों के लिए आयोजित की जाती है। इसमें सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल विभागों के भर्ती पद शामिल हैं।
आयोग की तरफ से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, एसएससी जूनियर इंजीनियर (जेई) पेपर II की परीक्षा 7 अप्रैल, 2026 को आयोजित की जाएगी। केवल वे उम्मीदवार जो पेपर I में सफल रहे हैं, भर्ती प्रक्रिया के इस चरण में शामिल होने के पात्र हैं। पेपर 2 में सिविल और स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग से संबंधित वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि दो घंटे होगी और कुल अंक 300 होंगे।
सहायक अनुभाग अधिकारी (एएसओ) टियर-1 परीक्षा से संबंधित सूचनाएं शामिल हैं, जिसमें टियर-1 के अंक जारी कर दिए गए हैं और उम्मीदवारों को टियर-2 परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। डीएसएसएसबी रिजल्ट देखने की प्रक्रिया इस लेख में आगे बताई गई है।
Santosh Kumar