Trusted Source Image

DSSSB Results 2026: डीएसएसएसबी एएसओ टियर 1 सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के परिणाम dsssb.delhi.gov.in पर जारी

Santosh Kumar | March 27, 2026 | 02:18 PM IST | 1 min read

डीएसएसएसबी रिजल्ट में सफल रहे उम्मीदवारों के रोल नंबर की पीडीएफ सूची आधिकारिक पोर्टल पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है।

डीएसएसएसबी रिजल्ट 2026 देखने की प्रक्रिया इस लेख में आगे बताई गई है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
डीएसएसएसबी रिजल्ट 2026 देखने की प्रक्रिया इस लेख में आगे बताई गई है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। इनमें सहायक अनुभाग अधिकारी (एएसओ) टियर-1 परीक्षा से संबंधित सूचनाएं शामिल हैं, जिसमें टियर-1 के अंक जारी कर दिए गए हैं और उम्मीदवारों को टियर-2 परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। डीएसएसएसबी रिजल्ट देखने की प्रक्रिया इस लेख में आगे बताई गई है।

25 मार्च को जारी नोटिस में सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (पोस्ट कोड-114/23) और टीजीटी (सोशल साइंस) पुरुष जैसे पदों के लिए सप्लीमेंट्री नतीजे, साथ ही पीजीटी (अंग्रेजी) जैसे पदों के लिए मुख्य नतीजे शामिल हैं।

डीएसएसएसबी रिजल्ट में सफल रहे उम्मीदवारों के रोल नंबर की पीडीएफ सूची डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। रिजल्ट की घोषणा के साथ ही, उम्मीदवार अंक और कटऑफ स्कोर देखने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर लॉग इन करें।

DSSSB Results 2026: डीएसएसएसबी रिजल्ट कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से डीएसएसएसबी रिजल्ट 2026 की जांच कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर 'रिजल्ट' टैब पर क्लिक करें और ' परिणाम' लिस्ट देखें।
  • संबंधित डीएसएसएसबी रिजल्ट पीडीएफ को लिंक पर क्लिक करें।
  • पीडीएफ प्रारूप में परिणाम स्क्रीन पर दिखेगा।
  • विवरण जांचें और भविष्य के लिए इसे डाउनलोड कर लें।

Also readDSSSB Results: डीएसएसएसबी प्रयोगशाला सहायक, फार्मासिस्ट समेत विभिन्न पदों के परिणाम dsssb.delhi.gov.in पर जारी

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड शिक्षा निदेशालय (डीओई), नई दिल्ली नगर परिषद (एनडीएमसी), औषधि नियंत्रण विभाग और अन्य जैसे विभिन्न विभागों में शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों के लिए भर्ती आयोजित करता है।

इन परीक्षाओं में सामान्य जागरूकता, तर्कशक्ति, संख्यात्मक योग्यता, हिंदी और अंग्रेजी जैसे विषय शामिल होते हैं। वर्ष 2026 में, एएसओ, कानूनी सहायक, कनिष्ठ अभियंता और अन्य पदों के लिए एक प्रमुख भर्ती अधिसूचना जारी की गई।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications