IIT JAM Answer Key 2024: आईआईटी जैम आंसर की जारी, jam.iitm.ac.in से करें डाउनलोड
Saurabh Pandey | February 20, 2024 | 11:04 AM IST | 1 min read
आईआईटी जैम परीक्षा 2024 11 फरवरी को सात विषयों के लिए कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई थी। जैम परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए आंसर की जारी की जा चुकी है।
नई दिल्ली : आईआईटी मद्रास (IIT MADRAS) ने जॉइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (JAM) के लिए आंसर की जारी कर दी है। आईआईटी जैम परीक्षा 2024 में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jam.iitm.ac.in पर जाकर आंसर की देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
आईआईटी जैम परीक्षा 2024 11 फरवरी को सीबीटी मोड में दो पालियों में आयोजित की गई थी। पहली पाली सुबह 9.30 बजे से 12.30 बजे तक, जबकि दूसरी पाली 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक हुई थी। आईआईटी जैम परीक्षा सात विषयों के लिए आयोजित की गई थी। इसमें केमिस्ट्री (CY),जियोलॉजी (CG),मैथमैटिक्स (MA) सुबह की पाली में जबकि बायोटेक्नोलॉजी (BT),इकोनॉमिक्स (EN),मैथमेटिकल स्टैटिक्स (MS) फिजिक्स (PH)का पेपर दूसरी पाली में हुआ था।
आईआईटी मद्रास की तरफ से जारी की गई जैम परीक्षा की आंसर की चैलेंज के लिए 26 फरवरी से 28 फरवरी तक उपलब्ध कराई जाएगी। आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवार इसे चैलेंज कर सकेंगे। उम्मीदवारों की तरफ से चैलेंज सही पाए जाने पर आंसर की में संशोधन किया जाएगा। इसके बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। फाइनल आंसर की मुताबिक ही IIT MADRAS JAM Result 2024 22 मार्च को रिजल्ट घोषित किए जाएंगे।
IIT JAM 2024 परीक्षा पैटर्न
आईआईटी जैम प्रश्न पत्र 2024 में तीन खंड थे, जिनमें बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs), बहु-चयन प्रश्न (MSQs), और न्यूमेरिकल आंसर टाइप (NAT) थे। प्रत्येक पेपर में कुल 60 प्रश्न थे जो कुल 100 अंकों के थे।
अगली खबर
]Haryana Police Recruitment 2024: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आज से शुरू, 6000 पदों पर ऐसे करें आवेदन
Haryana Police Constable Bharti 2024: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आज यानी 20 फरवरी से शुरू हो रही है। पात्र उम्मीदवार 6000 पदों पर आवेदन कर सकते हैं। Haryana Police Constable Bharti 2024, hssc vacancy 2024, hssc constable vacancy 2024
Saurabh Pandey | 1 min readविशेष समाचार
]- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी