IIT Dhanbad Admission 2026: आईआईटी आईएसएम धनबाद में एमटेक प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | March 25, 2026 | 12:49 PM IST | 2 mins read
आईआईटी धनबाद में एमटेक प्रवेश सीओएपी के जरिये ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से होगा। चयन प्रक्रिया गेट स्कोर, शैक्षणिक प्रदर्शन (CGPA) और विभागीय मूल्यांकन के आधार पर की जाएगी।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, इंडियन स्कूल ऑफ माइंस (IIT ISM), धनबाद ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (MTech) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट admissions.iitism.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
IIT Dhanbad MTech Admission 2026: शैक्षणिक योग्यता
इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में स्नातक की डिग्री या विज्ञान में स्नातकोत्तर डिग्री न्यूनतम 60% अंक या 6.0 सीजीपीए (एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी के लिए 55% या 5.5 सीजीपीए) वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
आईआईटी धनबाद में एमटेक प्रवेश ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से किया जाएगा, जो कॉमन ऑफर एक्सेप्टेंस पोर्टल (COAP) के जरिए संचालित होगी। प्रवेश प्रक्रिया में उम्मीदवारों का चयन गेट (GATE) स्कोर, शैक्षणिक प्रदर्शन (CGPA) और विभागीय मूल्यांकन के आधार पर किया जाएगा।
वैध गेट स्कोर वाले उम्मीदवारों को COAP 2026 पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा, क्योंकि सीट आवंटन COAP के माध्यम से किया जाएगा। सीट आवंटित उम्मीदवारों को 21 जुलाई को कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। एमटेक कार्यक्रम 27 जुलाई से शुरू होगा।
Also read GATE COAP 2026: गेट कॉमन ऑफर एक्सेप्टेंस पोर्टल शेड्यूल जारी, 11 मई से शुरू होगा पहला चरण
पंजीकरण के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के उम्मीदवारों को 600 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 300 रुपये का भुगतान करना होगा। प्रायोजित (स्पॉन्सर्ड) उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2000 रुपये है।
आईआईटी धनबाद एमटेक 2026 के लिए आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन उपलब्ध है। प्रवेश कार्यक्रम के अनुसार, आईआईटी धनबाद एमटेक 2026 के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
IIT Dhanbad MTech Application 2026: आवेदन करने के चरण?
एमटेक कार्यक्रम के लिए आईआईटी आईएसएम धनबाद आवेदन पत्र भरने के लिए नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट admission.iitism.ac.in पर जाएं।
- “पीजी प्रोग्राम” लिंक पर क्लिक करें और एमटेक कोर्स चुनें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल बनाने के लिए अपनी बुनियादी जानकारी भरें।
- डैशबोर्ड में लॉग इन करें और धनबाद एमटेक आवेदन फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेजों को निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
- वेदन शुल्क का भुगतान करें, फॉर्म जमा करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी