Trusted Source Image

NSSNET 2026: नवयुग स्कूल आवेदन पत्र में आज रात 11:50 बजे तक कर सकेंगे सुधार, प्रवेश परीक्षा 10 अप्रैल को होगी

Abhay Pratap Singh | March 25, 2026 | 10:42 AM IST | 2 mins read

नवयुग स्कूल करेक्शन विंडो 2026 लॉगिन करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड जैसे विवरण की आवश्यकता होगी।

नवयुग स्कूल सरोजनी नगर एंट्रेंस एग्जाम 2026 का आयोजन पेन एवं पेपर मोड में किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
नवयुग स्कूल सरोजनी नगर एंट्रेंस एग्जाम 2026 का आयोजन पेन एवं पेपर मोड में किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से आज नवयुग स्कूल सरोजनी नगर प्रवेश परीक्षा (NSSNET) 2026 के लिए आवेदन सुधार विंडो बंद कर दी जाएगी। छात्र व उनके अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/nssnet/ पर जाकर 25 मार्च की रात 11:50 बजे तक अपने आवेदन में बदलाव कर सकते हैं।

नवयुग स्कूल करेक्शन विंडो 2026 लॉगिन करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड जैसे विवरण की आवश्यकता होगी। एनएसएसएनईटी 2026 में उपस्थित होने वाले छात्रों के लिए सुधार प्रक्रिया 24 मार्च से शुरू है। निर्धारित समय-सीमा के बीद किसी भी स्थिति में संशोधन की अनुमति नहीं दी जाएगी।

एनटीए ने नोटिस में बताया कि, इस दौरान वैकल्पिक मोबाइल नंबर, अभ्यर्थी व माता- पिता का नाम, जन्मतिथि, कक्षा (आवेदन के लिए), जेंडर, पता, कैटेगरी, हस्ताक्षर, पीडब्ल्यूडी (यदि UDID पोर्टल द्वारा सत्यापित न हो) और पहचान पत्र में बदलाव कर सकते हैं। हालांकि, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और फोटो में सुधार की का विकल्प नहीं है।

Also readRBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं में छात्राओं का दबदबा, छवि शर्मा ने हासिल किए 99.33 प्रतिशत अंक

अधिसूचना के अनुसार, नवयुग स्कूल सरोजनी नगर एंट्रेंस एग्जाम 2026 का आयोजन 10 अप्रैल को पेन एवं पेपर (ओएमआर) मोड में किया जाएगा। प्रश्न पत्र में बहु विकल्पीय प्रश्न (MCQ) प्रश्न होंगे। पेपर हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा। परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक कराई जाएगी।

कक्षा 6 और 7 में दाखिले के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा नवयुग स्कूल प्रवेश परीक्षा आयोजित किया जाता है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए परीक्षा एजेंसी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट https://nta.ac.in/ पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

NSSNET 2026 Application Correction Window: आवेदन सुधार प्रक्रिया

नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवाल एनएसएसएन प्रवेश परीक्षा 2026 के आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं:

  • डायरेक्ट लिंक https://exams.nta.nic.in/correction-window-for-nssnet-2026/ पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘एनएसएसएनईटी 2026 करेक्शन विंडो’ लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आवेदन पत्र में आवश्यक सुधार करें, सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रखें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications