IIT Bombay Admission 2026: आईआईटी बॉम्बे में एमटेक प्रवेश के लिए आवेदन शुरू; अंतिम तिथि, पात्रता, शुल्क जानें
Abhay Pratap Singh | March 27, 2026 | 01:41 PM IST | 2 mins read
आईआईटी बॉम्बे में एमटेक प्रवेश कॉमन ऑफर एक्सेप्टेंस पोर्टल (COAP) के जरिए ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से किया जाएगा।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे (IIT Bombay) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अपने मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी (MTech) प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आईआईटी बॉम्बे के आधिकारिक पोर्टल iitb.ac.in पर जाकर अंतिम तिथि 10 अप्रैल तक ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं।
IIT Bombay MTech Admission 2026: पात्रता
इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में स्नातक (UG) की डिग्री या साइंस में स्नातकोत्तर (PG) डिग्री में न्यूनतम 60% अंक या 6.0 सीजीपीए (एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी के लिए 55% या 5.5 सीजीपीए) प्राप्त करने वाले उम्मीदवार आईआईटी बॉम्बे एमटेक प्रवेश 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आईआईटी बॉम्बे एमटेक प्रवेश 2026 कार्यक्रम के अनुसार, विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण विंडो 16 अप्रैल को शाम 5:00 बजे बंद हो जाएगी। सामान्य, ओबीसी-एनसी श्रेणियों के उम्मीदवारों को 300 रुपये, जबकि महिला, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को आईआईटी बॉम्बे एमटेक रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में 150 रुपये का भुगतान करना होगा।
Also read IIT Dhanbad Admission 2026: आईआईटी आईएसएम धनबाद में एमटेक प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि जानें
आईआईटी बॉम्बे में एमटेक प्रवेश कॉमन ऑफर एक्सेप्टेंस पोर्टल (COAP) के जरिए ऑनलाइन काउंसलिंग के माध्यम से किया जाएगा, जो गेट स्कोर, सीजीपीए और विभागीय समीक्षा पर आधारित होगा। वैध जीएटी स्कोर वाले उम्मीदवारों को सीओएपी 2026 पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा।
एमटेक प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को सीओएपी के माध्यम से सीट आवंटित की जाएगी। सीओएपी का आयोजन आईआईटी रुड़की द्वारा 2026-27 सत्र के प्रवेश के लिए किया जा रहा है। आईआईटी बॉम्बे के एमटेक पाठ्यक्रम में सीट पाने वाले उम्मीदवारों को 22 और 23 जुलाई के बीच कॉलेज में रिपोर्टिंग करनी होगी।
IIT Bombay MTech Application 2026: आवेदन कैसे करें?
आईआईटी बॉम्बे में एमटेक कार्यक्रम 27 जुलाई से शुरू होगा। निम्नलिखित चरणों का पालन करके आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट iitb.ac.in पर विजिट करें।
- एडमिशन लिंक पर क्लिक करें और कोर्स का चयन करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’