IIHMR University: आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी जयपुर में एमबीए प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 31 जुलाई
Abhay Pratap Singh | April 21, 2026 | 06:16 PM IST | 2 mins read
यूनिवर्सिटी ने एमबीए प्रोग्राम्स - एमबीए (हॉस्पिटल एंड हेल्थ मैनेजमेंट), एमबीए (फार्मास्युटिकल मैनेजमेंट), एमबीए (डेवलपमेंट मैनेजमेंट), एमबीए (हेल्थकेयर एनालिटिक्स) और मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ प्रोग्राम के लिए एडमिशन ओपन किए हैं।
नई दिल्ली: भारतीय स्वास्थ्य प्रबंधन अनुसंधान संस्थान (IIHMR) जयपुर ने शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) कार्यक्रम के 2026 बैच के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iihmr.edu.in के माध्यम से आईआईएचएमआर एमबीए 2026 एडमिशन के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई तक अप्लाई कर सकते हैं।
IIHMR Jaipur MBA selection process 2026: चयन प्रक्रिया
आईआईएचएमआर जयपुर में एमबीए प्रवेश कैट/ जैट/ सीमैट/ एनमैट/ मैट/ एटीएमए स्कोर/ सीयूईटी पीजी के वैध अंकों के आधार पर होगा, जिसमें न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है। राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं में 50 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को IIHMR UMAT परीक्षा में शामिल होना होगा।
आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट का आयोजन 24 अप्रैल और 2 मई को होगा, जबकि ऑनलाइन व्यक्तिगत साक्षात्कार 27 अप्रैल और 4 मई को आयोजित किया जाएगा। आईएचएमआर जयपुर एमबीए एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा को 35 अंक, स्नातक अंकों को 30 अंक, समूह चर्चा (GD) को 15 अंक और व्यक्तिगत साक्षात्कार (PI) को 20 अंक का वेटेज दिया जाएगा।
पात्रता मानदंड के अनुसार, किसी भी विषय में न्यूनतम 50% अंकों (आरक्षित वर्ग के लिए 45%) में स्नातक या समकक्ष सीजीपीए वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। बैचलर डिग्री के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उन्हें सितंबर 2025 तक न्यूनतम एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा करने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।
IIHMR University Management Aptitude Test: शुल्क
एमबीए कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (IIHMR-U MAT) 2026 के लिए उम्मीदवारों को 500 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा। छात्र आईआईएचएमआर यूएमएटी परीक्षा अधिकतम तीन बार दे सकते हैं, जिसमें पहला प्रयास और दो पुनः प्रयास शामिल हैं। प्रत्येक पुनः प्रयास के लिए 500 रुपये का शुल्क लिया जाएगा।
IIHMR Jaipur MBA Admission 2026: सीटें और कोर्स
आईएचएमआर जयपुर के एमबीए कार्यक्रमों में कुल 580 सीटें हैं। इनमें एमबीए (हॉस्पिटल एंड हेल्थ मैनेजमेंट) में 250, एमबीए (फार्मास्युटिकल मैनेजमेंट) में 150, एमबीए (डेवलपमेंट मैनेजमेंट) में 30, एमबीए (हेल्थकेयर एनालिटिक्स) में 60, मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ में 60 और मास्टर ऑफ पब्लिक हेल्थ (जेएचयू) में 30 सीटें हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल