Trusted Source Image

CG Vyapam Exam Guidelines 2026: सीजी व्यापम ने परीक्षार्थियों के लिए नवीनतम दिशा निर्देश किए जारी

Abhay Pratap Singh | April 21, 2026 | 04:43 PM IST | 2 mins read

छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षाओं में उत्तर अंकित करने के लिए परीक्षा कक्ष में केवल नीला या काला बाल प्वाइंट पेन उपयोग में लाने की सलाह दी गई है।

सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने 21 अप्रैल को अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्र से संबंधित नवीनतम दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। सीजी व्यापम ने कहा कि, परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचा चाहिए, ताकि फ्रिक्सिंग एवं फोटो पहचान पत्र से सत्यापन किया जा सके।

परीक्षा मंडल ने अभ्यर्थियों को परीक्षा से एक दिन पहले अपने परीक्षा केंद्र का अवलोकन करने की सलाह दी है, जिससे परीक्षा के दिन किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। आगे बताया कि, परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले (परीक्षा सुबह 10:00 बजे से शुरू हो रही है, तो गेट सुबह 9:30 बजे बंद होगा) परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा।

CG Vyapam Exam Day Guidelines 2026: दिशा निर्देश

  • परीक्षा शुरू होने के पहले 30 मिनट में एवं परीक्षा समाप्ति के अंतिम आधा घंटे में परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं है।
  • प्रवेश पत्र के सभी पेज का प्रिंटआउट लें व पेज के केवल एक तरफ ही प्रिंट करें, क्योंकि प्रत्येक परीक्षा के लिए व्यापम की प्रति परीक्षा केंद्र में जमा हो जाएगी।
  • परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा, मूल पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं करने पर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
  • चयन/ प्रवेश के समय प्रवेश पत्र की आवश्यकता होगी, इसलिए इसे सुरक्षित रखें। व्यापम द्वारा दोबारा एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा।

Also readCG Vyapam Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में डेटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू, सैलरी ₹80,000 तक

परीक्षार्थियों को छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षाओं में उत्तर अंकित करने के लिए परीक्षा कक्ष में केवल नीले या काले बाल प्वाइंट पेन उपयोग में लाने की सलाह दी गई है। सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in है, नवीनतम अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को समय-समय पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

CG Vyapam Exam Dress Code 2026: ड्रेस-कोड

सीजी व्यापम की परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करना अनिवार्य है:

  • हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने आएं।
  • काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैंगनी रंग व गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े पहनना वर्जित होगा।
  • धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा, उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरने के बाद ही ऐसे पोशाक की अनुमति होगी।
  • फुटवियर के रूप में चप्पल पहनें।
  • कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है।
  • परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाने पर प्रतिबंध है।
  • निर्देशों का पालन न करने पर अभ्यर्थी को परीक्षा देने से वंचित किया जाएगा।
  • परीक्षा में अनुचित साधनों का उपयोग करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी तथा उम्मीदवारी समाप्त कर दी जाएगी।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications