ICAI: आईसीएआई एआई पर 15000 से ज्यादा चार्टर्ड अकाउंटेंट को प्रशिक्षण देगी
Press Trust of India | February 25, 2025 | 02:58 PM IST | 1 min read
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) बड़े पैमाने पर टेक्नोलॉजी का उपयोग कर रहा है और इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एएल) पर एक समिति भी है।
नई दिल्ली : चार्टर्ड अकाउंटेंट की सर्वोच्च संस्था इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर 15,000 से अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंट को प्रशिक्षण देगी। इसकी जानकारी अध्यक्ष चरणजोत सिंह नंदा ने मंगलवार को दी। उन्होंने टेक्नोलॉजी को अपनाने के महत्व पर जोर दिया।
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) बड़े पैमाने पर टेक्नोलॉजी का उपयोग कर रहा है और इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एएल) पर एक समिति भी है। एएल पर एक साल का सर्टिफिकेट प्रोग्राम भी प्रदान करता है और 12,000 चार्टर्ड अकाउंटेंट को पहले ही प्रशिक्षित किया जा चुका है।
15,000 से अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंट के लिए प्रशिक्षण
चरणजोत सिंह नंदा ने कहा कि 15,000 से अधिक चार्टर्ड अकाउंटेंट के लिए प्रशिक्षण पाइपलाइन में है। आईसीएआई अध्यक्ष ने इस बात पर जोर दिया कि मुख्य वित्तीय अधिकारियों (सीएफओ) के पास टेक्नोलॉजी के लिए एक दृष्टिकोण होना चाहिए और यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि अपेक्षित टेक्नोलॉजी आगे बढ़े।
वह राष्ट्रीय राजधानी में उद्योग निकाय एसोचैम द्वारा आयोजित सीएफओ शिखर सम्मेलन और पुरस्कार में बोल रहे थे।
अगली खबर
]ICSI CS Executive Result 2024: आईसीएसआई सीएस एग्जिक्यूटिव दिसंबर रिजल्ट लिंक एक्टिव, icsi.edu से करें डाउनलोड
दिसंबर सत्र के लिए आईसीएसआई सीएस एग्जिक्यूटिव 2024 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu के माध्यम से सीएस एग्जिक्यूटिव रिजल्ट 2024 चेक या डाउनलोड कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा