Santosh Kumar | February 25, 2025 | 10:50 AM IST | 1 min read
सीएस प्रोफेशनल 2024 दिसंबर रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
‘Career prospects in Company Secretary’ E-Book which has been structured by ICSI for the students who can learn about how to become a CS and follow path towards a successful career.
Free Download
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने आज यानी 25 फरवरी, 2025 को सीएस प्रोफेशनल दिसंबर रिजल्ट 2024 जारी कर दिया है। दिसंबर सत्र के लिए आईसीएसआई सीएस प्रोफेशनल 2024 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu या icsi.examresults.net के माध्यम से सीएस प्रोफेशनल रिजल्ट 2024 चेक या डाउनलोड कर सकते हैं।
आईसीएसआई सीएस प्रोफेशनल दिसंबर रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा। प्रोफेशनल प्रोग्राम पास करने के बाद वे कंपनी सेक्रेटरी बनने के योग्य हो जाएंगे।
आईसीएसआई ने प्रोफेशनल प्रोग्राम के लिए दिसंबर 2024 परीक्षा 21 से 30 दिसंबर 2024 तक आयोजित की। परीक्षा पास करने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 40% अंक और सभी विषयों में कुल 50% अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
सीएस दिसंबर 2024 प्रोफेशनल स्कोरकार्ड में परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों का निम्नलिखित विवरण शामिल है-
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से सीएस प्रोफेशनल दिसंबर रिजल्ट 2024 की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
सीएस प्रोफेशनल रिजल्ट के बाद, आईसीएसआई 30 दिनों के भीतर उम्मीदवारों के पंजीकृत पते पर परिणाम-अंक विवरण भेजेगा। यदि किसी उम्मीदवार को हार्ड कॉपी नहीं मिलती है, तो वह exom@icsi.edu पर ईमेल पर कर सकता है।