DUSU Elections 2026: डूसू चुनाव के लिए ABVP और NSUI ने घोषित की प्रत्याशियों की सूची, 18 सितंबर को वोटिंग

Saurabh Pandey | September 11, 2026 | 04:40 PM IST | 1 min read

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2026-27 के लिए एबीवीपी और एनएसयूआई ने अपने प्रत्याशियों की सूची घोषित कर दी है। डूसू चुनाव 18 सितंबर को होगा।

दोनों छात्र संगठनों ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के पदों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026-27 जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, सभी पार्टियां सक्रिय होती दिखाई दे रही हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और एनएसयूआई ने अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। एबीवीपी ने इस बार जहां अध्यक्ष पद के लिए यश डबास को चुना है, तो वहीं एनएसयूआई ने विजय शंकर मीणा को अध्यक्ष प्रत्याशी बनाया है।

एबीवीपी द्वारा जारी सूची के अनुसार, यश डबास डूसू अध्यक्ष पद के लिए, ईशु मौर्य उपाध्यक्ष पद के लिए, रिया छाबड़ी सचिव पद के लिए और लक्ष्यराज सिंह संयुक्त सचिव पद के लिए चुनाव लड़ेंगे।

DUSU Elections 2026: एनएसयूआई प्रत्याशियों की सूची

एनएसयूआई ने डूसू चुनाव के लिए अध्यक्ष पद के लिए विजय शंकर मीणा, उपाध्यक्ष पद के लिए, वीर चतरथ, सचिव पद के लिए नम्रता चौधरी और संयुक्त सचिव पद के लिए गोपाल चौधरी को चुना है, जो चुनावी मैदान में होंगे।

एनएसयूआई ने कहा कि उसका कैंपेन "छात्रों के हितों को सबसे ऊपर" रखेगा और उसका फोकस "समृद्ध, सुरक्षित और बेहतर दिल्ली यूनिवर्सिटी" बनाने पर होगा। यह घोषणा यूनिवर्सिटी द्वारा नॉमिनेशन पेपर्स की शुरुआती जांच के बाद की गई है।

प्रेसिडेंट पद के लिए कुल 25, वाइस प्रेसिडेंट के लिए 20, सेक्रेटरी के लिए 24 और जॉइंट सेक्रेटरी के लिए 19 कैंडिडेट्स को प्रोविजनल तौर पर मंजूरी दी गई है।

Also read गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के छात्र से 500000 रुपये का बॉन्ड भरवाने वाले मजिस्ट्रेट को यूपी सरकार ने किया निलंबित

DUSU Elections 2026: डूसू चुनाव कब है?

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 18 सितंबर को होंगे। दिन की कक्षा वाले छात्र सुबह 8.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक वोट डालेंगे, जबकि शाम की कक्षा वाले छात्र दोपहर 3 बजे से शाम 7.30 बजे तक वोट डालेंगे। वोटों की गिनती 19 सितंबर को होगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]