DU UG Admissions 2026: डीयू यूजी प्रवेश के लिए सीएसएएस राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, तिथियां जांचें
Abhay Pratap Singh | July 26, 2026 | 10:07 AM IST | 1 min read
डीयू यूजी सीएसएएस राउंड 2 सीट अलॉटमेंट 2026 डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने अंडरग्रेजुएट (UG) प्रोग्राम में प्रवेश के लिए डीयू सीएसएएस राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम 2026 और कटऑफ अंक जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट admission.uod.ac.in के माध्यम से डीयू यूजी राउंड 2 राउंड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2026 जांच सकते हैं।
डीयू यूजी सीएसएएस राउंड 2 सीट अलॉटमेंट 2026 डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। दिल्ली यूनिवर्सिटी के अलग-अलग कॉलेजों में सीटें आवंटित उम्मीदवारों को 25 से 26 जुलाई के बीच अपनी सीट स्वीकृत करनी होगी। कॉलेज 27 जुलाई तक ऑनलाइन एप्लीकेशन को वेरिफाई और अप्रूव करेंगे।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, “सीटों का आवंटन प्रोग्राम-स्पेसिफिक एलिजिबिलिटि, मेरिट, सोशल कैटेगरी, सीटों की उपलब्धता और टाई-ब्रेकिंग नियम के अनुसार किया गया है। आवेदकों को किसी भी तरह की त्रुटि की जानकारी डीयू की एडमिशन ब्रांच को देने की सलाह दी गई है, ताकि समय पर उसका समाधान किया जा सके।”
Also read NTA: एनटीए ने 47 अधिकारियों को नौकरी से निकाला, इन पर कानूनी और आपराधिक कार्रवाई भी होगी
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने डीयू यूजी सीएसएएस राउंड 2 अलॉटमेंट 2026 में कुल 24,814 सीटें आवंटित की हैं। वहीं, 30,682 कैंडिडेट्स हायर-प्रेफरेंस कोर्स या कॉलेज में अपग्रेड हुए हैं और 15,265 ने फ्रीज ऑप्शन का चयन किया है। नए एकेडमिक सेशन के लिए कक्षाएं 28 जुलाई से शुरू होंगी।
सीयूईटी यूजी 2026 स्कोर के आधार पर दिल्ली विश्वविद्यालय 67 कॉलेजों में 73 अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम और 100 से अधिक बीए प्रोग्राम कॉम्बिनेशन के लिए एडमिशन आयोजित कर रहा है। अधिक जानकारी के लिए www.du.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।
DU CSAS Round 2 Allotment 2026: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके डीयू सीएसएएस राउंट 2 सीट अलॉटमेंट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- ऑफिशियल वेबसाइट ugadmission.uod.ac.in पर जाएं।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- डीयू यूजी राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर दिखाई देखा।
- इसे जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल