DU SOL Result 2025: डीयू स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग रिजल्ट विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए sol.du.ac.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | April 24, 2025 | 02:57 PM IST | 2 mins read
डीयू एसओएल परिणाम 2025 बीए, बीकॉम, एलएलबी, एमए, एमकॉम समेत विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए घोषित किए गए हैं।
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (DU SOL) के दूरस्थ एवं सतत शिक्षा विभाग ने विषम सेमेस्टर के लिए डीयू एसओएल परिणाम 2025 की घोषणा कर दी है। ऑड सेमेस्टर एग्जाम में उपस्थित हुए ओपन स्कूल के छात्र आधिकारिक वेबसाइट sol.du.ac.in पर जाकर डीयू एसओएल 2025 रिजल्ट जांच सकते हैं।
डीयू एसओएल रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने उम्मीदवारों को अपने डीयू एसओएल लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे कॉलेज का नाम, परीक्षा सत्र, परीक्षा रोल नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। नोटिस में डीयू ने छात्रों से अपने अंकों या स्कोरकार्ड का विवरण सहेजने के लिए कहा है क्योंकि बाद में लिंक उपलब्ध नहीं होगा।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, डीयू एसओएल के नतीजे बीए, बीकॉम, एलएलबी, एमए, एमकॉम समेत विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए किए गए हैं। बता दें कि, दिल्ली यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के लिए विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं पिछले साल यानी 2024 में नवंबर-दिसंबर में आयोजित की गई थी।
जो उम्मीदवार अपने डीयू एसओएल परिणाम से असंतुष्ट हैं, वे पुनर्मूल्यांकन या पुनर्जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन और पुनर्जांच दोनों अलग-अलग हैं। पुनर्मूल्यांकन में अंकों की नई गणना शामिल है और यह सुनिश्चित करता है कि सभी उत्तरों की सही तरीके से जांच और मूल्यांकन किया गया है।
डीयू स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग स्कोरकार्ड 2025 में नाम, माता-पिता का नाम, कॉलेज का नाम, नामांकन संख्या, पाठ्यक्रम, सेमेस्टर, विषय शीर्षक व कोड, अधिकतम एवं सुरक्षित अंक, क्रेडिट अंक, सीजीपीए और समग्र डिवीजन सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
DU SOL Results 2025 Out: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट आसानी से एसओएल रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- डीयू एसओएल की आधिकारिक वेबसाइट sol.du.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध UG, PG रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- संबंधित कार्यक्रम का नाम दर्ज करें और 'परिणाम लिंक' पर क्लिक करें।
- ड्रॉप-डाउन मेनू से कॉलेज का नाम और परीक्षा सत्र चुनें।
- अब अपना रोल नंबर, जन्मतिथि और दिया गया कैप्चा कोड दर्ज करें।
- 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें और परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार