दिल्ली यूनिवर्सिटी कार्यकारी परिषद ने विरोध के बीच ‘सेमेस्टर अवे प्रोग्राम’ व सीधे पीएचडी प्रवेश को दी मंजूरी
Press Trust of India | July 31, 2026 | 07:19 AM IST | 1 min read
ये फैसले वीसी प्रोफ़ेसर योगेश सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिए गए। यूनिवर्सिटी ने पहले यूजीसीएफ-2022 के तहत प्रस्तावित 'सेमेस्टर अवे प्रोग्राम' (एसएपी) पर विचार किया था और एकेडमिक काउंसिल में भी इस पर चर्चा हुई।
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) की कार्यकारी परिषद ने बृहस्पतिवार को विदेशी उच्च शिक्षण संस्थानों के साथ मिलकर स्नातक छात्रों के लिए 'सेमेस्टर अवे प्रोग्राम' शुरू करने को मंजूरी दे दी। साथ ही, परिषद ने चार साल के स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रम से सीधे पीएचडी में दाखिले को भी मंजूरी दे दी।
ये फैसले ऐसे समय में लिए गए, जब डीयू के कार्यकारी परिषद के निर्वाचित सदस्यों ने इन प्रस्तावों पर चिंता जताई और आशंका व्यक्त की कि इससे विश्वविद्यालय की डिग्रियों की गरिमा और मान्यता कमजोर हो सकती है।
ये फैसले वीसी प्रोफ़ेसर योगेश सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिए गए। यूनिवर्सिटी ने पहले यूजीसीएफ-2022 के तहत प्रस्तावित 'सेमेस्टर अवे प्रोग्राम' (एसएपी) पर विचार किया था और एकेडमिक काउंसिल में भी इस पर चर्चा हुई।
इससे पहले, 4 वर्षीय स्नातक पूरा करने वाले छात्रों को सीधे पीएचडी में प्रवेश देने के फैसले पर शिक्षकों के बीच मतभेद सामने आए। कुछ शिक्षकों ने इसे सही बताया जबकि कुछ ने कहा की इससे शोध की बुनियाद कमजोर हो सकती है।
अकादमिक परिषद के संशोधित पीएचडी नियमों के तहत पात्र 4 वर्षीय स्नातक छात्र सीधे पीएचडी में प्रवेश ले सकेंगे। हालांकि, शिक्षकों का कहना है कि मास्टर डिग्री को दरकिनार करने से शोध की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल