Santosh Kumar | September 9, 2026 | 12:18 PM IST | 1 min read
नई डेट की घोषणा के बाद सीटेट सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड के बारे में अपडेट भी ऑफिशियल साइट पर उपलब्ध होंगे।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Now
CTET 2026 Exam Date Live Updates: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटीईटी) के सितंबर 2026 सेशन के लिए एप्लीकेशन में सुधार की सुविधा जारी है। उम्मीदवार कल तक अपने जमा किए गए एप्लीकेशन फॉर्म में जरूरी बदलाव कर सकते हैं। यह सुविधा आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर उपलब्ध है। 10 सितंबर के बाद किसी भी तरह का सुधार स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
जिन उम्मीदवारों ने फॉर्म सफलतापूर्वक जमा कर दिए हैं, उनके लिए सीटेट करेक्शन विंडो खोली गई है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद, बोर्ड ने योग्य उम्मीदवारों को अतिरिक्त मौका देने के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू की थी।
सीटीईटी परीक्षा मूल रूप से 6 सितंबर को होनी थी, लेकिन एप्लीकेशन विंडो दोबारा खुलने के कारण इसे टाल दिया गया। सीबीएसई ने साफ किया है कि परीक्षा की नई तारीख जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर बताई जाएगी।
सीबीएसई ने सीटीईटी के 22वें एडिशन की डेट का अभी तक आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह परीक्षा 9 अक्टूबर को होगी और एडमिट कार्ड 4 अक्टूबर को जारी किया जाएगा।
Also readUPTET 2026 Certificate: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा सर्टिफिकेट certificates.upessc.org पर जारी
सीटीईटी केंद्र सरकार के स्कूलों और अन्य संस्थानों में शिक्षक बनने के लिए एक अनिवार्य पात्रता परीक्षा है। पेपर-1 और पेपर-2 अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित किए जाते हैं। परीक्षा से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
नई डेट की घोषणा के बाद सीटेट सिटी इंटिमेशन स्लिप और एडमिट कार्ड के बारे में अपडेट भी ऑफिशियल साइट पर उपलब्ध होंगे। सीटेट परीक्षा कक्षा 1-5 और कक्षा 6-8 स्तर पर टीचिंग पदों के लिए योग्यता तय करती है।
सीटीईटी एप्लीकेशन करेक्शन की सुविधा आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर उपलब्ध है। सीटेट 2026 परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड डेट से संबंधित लेटेस्ट अपडेट के लिए उम्मीदवार इस वेबसाइट पर बने रहें।
September 9, 2026 | 12:18 PM IST
सीटीईटी केंद्र सरकार के स्कूलों और अन्य संस्थानों में शिक्षक बनने के लिए एक अनिवार्य पात्रता परीक्षा है। पेपर-1 और पेपर-2 अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित किए जाते हैं। परीक्षा से कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
September 9, 2026 | 11:43 AM IST
उम्मीदवार कल तक अपने जमा किए गए एप्लीकेशन फॉर्म में जरूरी बदलाव कर सकते हैं। यह सुविधा आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर उपलब्ध है।
September 9, 2026 | 11:43 AM IST
सीटीईटी सितंबर 2026 परीक्षा के आवेदन फॉर्म में सुधार करने की अंतिम तिथि कल यानी 10 सितंबर (रात 11:59 बजे तक) है।