Abhay Pratap Singh | September 15, 2026 | 10:59 AM IST | 2 mins read
NEET PG 2026 Results: नीट पीजी प्रोविजनल आंसर की 2026 पर प्राप्त चुनौतियों की समीक्षा के बाद तैयार फाइनल आंसर की के आधार पर नीट पीजी 2026 रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
Use the NEET PG Rank Predictor 2026 to estimate your rank based on your exam performance. Get accurate rank insights and plan your college admissions.
Try Now
नई दिल्ली: राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) की ओर से राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर (NEET PG) 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद जताई गई है। बोर्ड की आधिकारिक घोषणा के बाद कैंडिडेट natboard.edu.in के माध्यम से रिस्पॉन्स शीट और उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे।
NEET PG 2026: Expected Marks vs Rank | Expected Cutoff | Memory Based Ques.
NEET PG 2026: Rank Predictor | College Predictor | Counselling Companion
उम्मीदवारों को नीट पीजी प्रोविजनल आंसर की 2026 पर समय-सीमा के भीतर शुल्क भुगतान और सहायक दस्तावेजों की मदद से आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा। नीट पीजी आंसर की 2026 ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने और उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की जाएगी। इसके बाद एनबीईएमएस द्वारा नीट पीजी 2026 रिजल्ट 30 सितंबर से डाउनलोड के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। नीट पीजी 2026 में सफल होने के लिए सामान्य/ ईडब्ल्यूएस को 50वां पर्सेंटाइल, सामान्य-पीडब्ल्यूडी को 45वां पर्सेंटाइल और एससी/ एसटी/ ओबीसी को 40वां पर्सेंटाइल हासिल करना होगा।
नीट पीजी प्रोविजनल आंसर की 2026 की मदद से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। नीट पीजी मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही उतत्र के लिए उम्मीदवारों को 4 अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं हैं।
नीट पीजी 2026 परीक्षा उत्तीर्ण करने और पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को नीट पीजी काउंसलिंग 2026 के माध्यम से एमडी (MD), एमएस (MS) और पीजी डिप्लोमा जैसे स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। नीट पीजी 2026 का आयोजन 30 अगस्त को और रीएग्जाम 5 सितंबर को किया गया था।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार नीट पीजी 2026 आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
NEET PG 2026 Latest News: एबीईएमएस द्वारा नीट पीजी 2026 रिस्पॉन्स शीट जल्द ही natboard.edu.in पर उपलब्ध कराई जाएगी, इसमें रिजल्ट डेट, काउंसलिंग शेड्यूल सहित अन्य विवरण की जांच कर सकेंगे।
September 15, 2026 | 10:59 AM IST
September 15, 2026 | 10:39 AM IST
नीट पीजी 2026 रिजल्ट (neet pg 2026 result date latest news) की घोषणा 30 सितंबर को की जाएगी। इससे पहले, एनबीईएमएस प्रोविजनल आंसर की, आपत्ति विंडो लिंक और फाइनल आंसर की जारी करेगी।
September 15, 2026 | 10:37 AM IST
एनबीईएमएस की गोपनीयता नीतियों के कारण, नीट पीजी प्रश्न पत्र 2026 के साथ NEET PG उत्तर कुंजी 2026 उपलब्ध नहीं कराई जाएगी। नीट पीजी क्वेश्चन पेपर2 026 में 180 प्रश्न पूछे गे थे, पहले प्रश्नों की संख्या 200 होती थी।
September 15, 2026 | 10:37 AM IST
एनबीईएमएस पहली बार NEET PG 2026 की उत्तर कुंजी जारी करेगा। नीट पीजी आंसर की 2026 में प्रश्न आईडी संख्या, दर्ज किए गए उत्तर, सही उत्तर और प्रत्येक प्रश्न के लिए आवंटित अंक जैसी जानकारी शामिल होगी।