Trusted Source Image

RUHS MO Recruitment 2026: राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्‍वविद्यालय में मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती शुरू

Saurabh Pandey | September 15, 2026 | 08:40 AM IST | 1 min read

राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS), जयपुर में मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

जिन उम्मीदवारों के पास एमबीबीएस की डिग्री है, वे आवेदन करने के पात्र हैं और चुने गए उम्मीदवारों को प्रोबेशन पीरियड के दौरान हर महीने 56,700 रुपये मिलेंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)
जिन उम्मीदवारों के पास एमबीबीएस की डिग्री है, वे आवेदन करने के पात्र हैं और चुने गए उम्मीदवारों को प्रोबेशन पीरियड के दौरान हर महीने 56,700 रुपये मिलेंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS) द्वारा मेडिकल ऑफिसर डायरेक्ट रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन-2026 (MODRE) के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यूनिवर्सिटी ने कुल 600 पदों की घोषणा की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ruhsraj.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर, 2026 है।

राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज ने मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 22 वर्ष और अधिकतम 45 साल निर्धारित की है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

RUHS MO Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्‍वविद्यालय द्वारा मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को 5000 रुपये (राजस्थान राज्य के एससी, एसटी वर्ग के लिए 2500 रुपये) की नॉन-रिफंडेबल एप्लीकेशन फीस देनी होगी।

RUHS MO Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

जिन उम्मीदवारों के पास एमबीबीएस की डिग्री है, वे आवेदन करने के पात्र हैं और चुने गए उम्मीदवारों को प्रोबेशन पीरियड के दौरान हर महीने 56,700 रुपये मिलेंगे। उम्मीदवारों को देवनागरी लिपि में लिखी हिन्दी का व्यवहारिक ज्ञान एवं राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान होना चाहिए। लिखित परीक्षा की तारीख तक राजस्थान मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है।

Also read KVS NVS Tier 2 Results 2026: केवीएस, एनवीएस रिजल्ट पीआरटी व जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट पदों के लिए जारी

RUHS MO Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

वर्गपदों की संख्या
अनारक्षित वर्ग (UR)216
आर्थिक कमजोर वर्ग (EWS)60
पिछड़ा वर्ग (BC)126
अनुसूचित जाति (SC)96
अनुसूचित जनजाति (ST)72
एम.बी.सी. (MBC)30
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications