Santosh Kumar | September 14, 2026 | 09:28 PM IST | 1 min read
उम्मीदवारों को लॉग इन करने और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी।

नई दिल्ली: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केन्द्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) और नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) भर्ती परीक्षा के टियर-2 का परिणाम घोषित कर दिया है। बोर्ड द्वारा जारी किए गए इस परिणाम में मुख्य रूप से प्राइमरी टीचर (पीआरटी) और जूनियर सचिवालय सहायक (जेएसए) के पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का स्कोरकार्ड जारी किया गया है।
उम्मीदवारों को लॉग इन करने और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी। सीबीएसई ने नतीजे के बारे में एक्स पर एक प्रेस रिलीज भी जारी की है।
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से केवीएस, एनवीएस टियर 2 रिजल्ट की जांच कर सकते हैं-
इंटरव्यू प्रोसेस पूरा होने और फाइनल रिजल्ट घोषित होने के 15 दिनों के अंदर उम्मीदवारों को मार्कशीट उपलब्ध करा दी जाएगी। वहीं, जिन पोस्ट के लिए इंटरव्यू नहीं है, उनमें रिजल्ट के साथ-साथ टियर-II मार्क्स भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
जिन उम्मीदवारों को पदों के लिए अपनी पसंद या प्राथमिकताएं बतानी हैं, वे तय समय के अंदर पोर्टल के जरिए ऐसा कर सकते हैं। जिन पदों के लिए इंटरव्यू या स्किल टेस्ट होने हैं, उनके शेड्यूल और कॉल लेटर बाद में जारी किए जाएंगे।
सीबीएसई द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आगे की जानकारी के लिए सीबीएसई, केवीएस-एनवीएस की ऑफिशियल वेबसाइट्स और एप्लीकेशन पोर्टल्स पर नजर रखें।