Trusted Source Image

NIOS Bridge Course: केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने एनआईओएस ब्रिज कोर्स किया लॉन्च, 67529 शिक्षकों से मिले आवेदन

Abhay Pratap Singh | September 17, 2026 | 06:50 PM IST | 2 mins read

ब्रिज कोर्स का उद्देश्य बीएड शिक्षकों को प्राथमिक स्तर के बच्चों के विकास, सीखने की प्रक्रिया, पाठ्यक्रम तथा प्रभावी शिक्षण पद्धतियों से संबंधित आवश्यक ज्ञान एवं दक्षताओं से परिचित कराना है।

इस अवसर पर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव टीके अनिल कुमार, संयुक्त सचिव प्राची पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव टीके अनिल कुमार, संयुक्त सचिव प्राची पांडे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

नोएडा: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) द्वारा संचालित प्राथमिक शिक्षक शिक्षा में 6 माह के प्रमाण-पत्र (Bridge) पाठ्यक्रम को केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने लॉन्च किया। यह पाठ्यक्रम प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत बीएड योग्यताधारी शिक्षकों की प्राथमिक स्तर की शिक्षण आवश्यकताओं के अनुरूप व्यावसायिक दक्षताओं को सुदृढ़ करने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षण-अधिगम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

इस विशेष ब्रिज कोर्स के लिए देशभर से 67,529 शिक्षकों ने आवेदन किया है। इनमें उत्तर प्रदेश से 34042, मध्य प्रदेश से 10726, बिहार से 7845, पश्चिम बंगाल से 6628, असम से 1382 तथा छत्तीसगढ़ से 1274 शिक्षकों ने आवेदन किया है। इसके अतिरिक्त, अन्य राज्यों से भी बीएड योग्यताधारी कार्यरत शिक्षकों ने भी आवेदन किया है।

ब्रिज कोर्स का उद्देश्य बीएड शिक्षकों को प्राथमिक स्तर के बच्चों के विकास, सीखने की प्रक्रिया, पाठ्यक्रम तथा प्रभावी शिक्षण पद्धतियों से संबंधित आवश्यक ज्ञान एवं दक्षताओं से परिचित कराना है। पाठ्यक्रम में बाल विकास, सीखने के विभिन्न दृष्टिकोण तथा प्राथमिक स्तर पर विषय-विशिष्ट शिक्षण पद्धतियों जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को शामिल किया गया है।

Also readIGNOU: इग्नू जुलाई री-रजिस्ट्रेशन, फ्रेश एडमिशन की लास्ट डेट ओडीएल-ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए 30 सितंबर तक बढ़ी

यह पाठ्यक्रम उन बीएड योग्यताधारी शिक्षकों के लिए है, जिनकी नियुक्ति प्राथमिक विद्यालयों में 28 जून 2018 के बाद तथा 11 अगस्त 2023 से पहले हुई थी। यह व्यवस्था सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में लागू की गई है। निर्धारित प्रावधानों के अनुसार, संबंधित पात्र शिक्षकों को पाठ्यक्रम प्रारंभ होने की तिथि से 1 वर्ष के भीतर एक बार में इसे पूरा करना होगा।

एनआईओएस द्वारा संचालित यह पहल प्राथमिक शिक्षक शिक्षा को सुदृढ़ करने, शिक्षकों की व्यावसायिक क्षमताओं के विकास तथा बच्चों की आवश्यकताओं के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षण-अधिगम को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग द्वारा आयोजित समारोह में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव टीके अनिल कुमार, संयुक्त सचिव प्राची पांडे, निदेशक भगवती प्रसाद कलाल, NIOS के अध्यक्ष प्रोफेसर अखिलेश मिश्र, निदेशक (शैक्षिक), निदेशक (व्यावसायिक), सचिव तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications