Trusted Source Image

IGNOU: इग्नू जुलाई री-रजिस्ट्रेशन, फ्रेश एडमिशन की लास्ट डेट ओडीएल-ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए 30 सितंबर तक बढ़ी

Saurabh Pandey | September 16, 2026 | 01:40 PM IST | 2 mins read

इग्नू जुलाई री-रजिस्ट्रेशन और नए एडमिशन की लास्ट डेट सभी ओडीएल-ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए 30 सितंबर तक बढ़ा दी है। इसमें सितंबर सर्टिफिकेट कार्यक्रम शामिल नहीं हैं।

सभी प्रोग्राम के लिए री-रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 200 रुपये की लेट फीस के साथ 30 सितंबर 2026 तक बढ़ा दी गई है। (आधिकारिक वेबसाइट)
सभी प्रोग्राम के लिए री-रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 200 रुपये की लेट फीस के साथ 30 सितंबर 2026 तक बढ़ा दी गई है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जुलाई 2026 एडमिशन सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन और नए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि एक बार फिर से बढ़ा दी है। विद्यार्थी अब सभी ओडीएल-ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए 30 सितंबर तक अपना आवेदन फॉर्म 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ जमा कर सकते हैं।

यह तारीख उन सभी प्रोग्राम्स के लिए बढ़ाई गई है जो ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन मोड से कराए जाते हैं। इससे पहले, इग्नू ने एडमिशन की डेडलाइन 15 सितंबर तक बढ़ाई थी। हालांकि, 30 सितंबर तक बढ़ाई गई डेडलाइन में सर्टिफिकेट प्रोग्राम शामिल नहीं हैं। इसलिए, उम्मीदवारों को अप्लाई करने से पहले अपने प्रोग्राम के लिए एडमिशन का स्टेटस जरूर चेक कर लेना चाहिए।

IGNOU July Admission 2026: आवेदन के लिए वेबसाइट्स

ओडीएल प्रोग्राम्स में एडमिशन लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को इग्नू समर्थ ओडीएल एडमिशन पोर्टल ignouadmission.samarth.edu.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं, जबकि ऑनलाइन प्रोग्राम्स चुनने वाले उम्मीदवारों को समर्थ ऑनलाइन प्रोग्राम्स पोर्टल ignouiop.samarth.edu.in के जरिए रजिस्टर करना होगा।

IGNOU July Admission 2026: आवेदन प्रक्रिया जानें

1. ओडीएल या ऑनलाइन प्रोग्राम के लिए सही इग्नू समर्थ एडमिशन पोर्टल पर जाएं।

2. 'न्यू रजिस्ट्रेशन' पर क्लिक करें और एक वैलिड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके रजिस्टर करें।

3. अब ओटीपी के जरिए रजिस्टर की गई जानकारी को वेरिफाई करें।

4. अपने यूजरनेम और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉगिन करें।

5. अपनी पसंद का प्रोग्राम चुनें और ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरें।

6. जरूरी डॉक्यूमेंट्स तय फॉर्मेट में अपलोड करें।

7. अब संबंधित प्रोग्राम्स की फीस का भुगतान करें, एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।

Also read IGNOU June TEE Result 2026: इग्नू टीईई जून रिजल्ट ignou.ac.in पर जारी, ग्रेडिंग सिस्टम जानें

IGNOU Admission 2026: जरूरी दस्तावेज

1. हाल की पासपोर्ट साइज फोटो

2. हस्ताक्षर

3. शैक्षिक योग्यता के प्रमाण-पत्र

4. पहचान का प्रमाण

5. श्रेणी प्रमाण-पत्र (जहां लागू हो)

6. अनुभव प्रमाण-पत्र (अगर कुछ खास प्रोग्राम के लिए ज़रूरी हो)

7. सभी दस्तावेज सही ढंग से अपलोड करने से आवेदन के अस्वीकार होने की संभावना काफी कम हो सकती है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications