Saurabh Pandey | September 16, 2026 | 11:35 AM IST | 1 min read
ईएमआरएस टियर 2 पीजीटी केमिस्ट्री और टीजीटी लाइब्रेरियन रिजल्ट भर्ती जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से इसे चेक कर सकते हैं।

नई दिल्ली : नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (NESTS) ने ईएमआरएस पीजीटी केमिस्ट्री और टीजीटी लाइब्रेरियन टियर 2 परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार 22 से 25 मार्च 2026 के बीच हुई परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना स्कोरकार्ड और क्वालिफाइंग स्टेटस चेक कर सकते हैं।
ईएमआरएस टियर 2 पीजीटी केमिस्ट्री और टीजीटी लाइब्रेरियन रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद अपनी लॉगिन जानकारी, यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत होगी। इसके अलावा, शेष अन्य शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों के परिणाम भी अंतिम चरण में हैं और उन्हें चरणबद्ध तरीके से जारी किया जाएगा।
ईएमआरएस पीजीटी केमिस्ट्री और टीजीटी लाइब्रेरियन टियर 2 परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन का शेड्यूल जल्द ही NESTS की आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर अलग से जारी किया जाएगा।