Trusted Source Image

UPPSC PCS Mains Result 2025: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की अभ्यर्थियों की याचिका, पीसीएस मेंस रिजल्ट जल्द

Santosh Kumar | September 17, 2026 | 05:30 PM IST | 1 min read

इस याचिका में अभिषेक कुमार यादव समेत कुल 15 उम्मीदवार शामिल थे। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने याचिका को पूरी तरह खारिज कर दिया है।

हजारों उम्मीदवार बेसब्री से यूपीपीएससी पीसीएस मेंस रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)
हजारों उम्मीदवार बेसब्री से यूपीपीएससी पीसीएस मेंस रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की पीसीएस (संयुक्त राज्य/उच्च अधीनस्थ सेवा) मुख्य परीक्षा 2025 के नतीजों को लेकर उम्मीदवारों की ओर से दायर याचिका खारिज कर दी है। इस फैसले के बाद, आयोग द्वारा जल्द ही मुख्य परीक्षा के नतीजे जारी करने की संभावना बढ़ गई है। हजारों उम्मीदवार बेसब्री से यूपीपीएससी पीसीएस मेंस रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग और राज्य सरकार के खिलाफ उम्मीदवारों द्वारा दायर सिविल रिट याचिका (रिट याचिका संख्या WRIA/729/2026) को मेरिट के आधार पर खारिज कर दिया है।

UPPSC PCS Mains Result 2025: याचिका को पूरी तरह से खारिज

जस्टिस राजीव सिंह की अध्यक्षता वाली सिंगल-जज बेंच ने आज इस सामूहिक याचिका पर फ़ैसला सुनाया; इस याचिका में अभिषेक कुमार यादव समेत कुल 15 उम्मीदवार शामिल थे। कोर्ट ने याचिका को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।

इससे पहले, 15 सितंबर को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। इसके बाद, पूरे मामले पर एक अंतिम और लिखित आदेश तैयार करने के बाद अदालत ने आज अपना फैसला सुनाया है।

Also readUPPSC PCS Mains Result 2025: यूपीपीएससी पीसीएस मेंस रिजल्ट में देरी, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

UPPSC PCS Mains Result 2025: यूपीपीएससी पीसीएस मेंस रिजल्ट जल्द

कोर्ट के फैसले के बाद, मुख्य परीक्षा के नतीजों को लेकर चल रहा कानूनी गतिरोध अब दूर हो गया है। इस फैसले से पीसीएस मुख्य परीक्षा के नतीजे जारी करने का रास्ता साफ हो गया है। अब, आयोग जल्द ही पीसीएस मेंस रिजल्ट जारी करेगा।

यूपीपीएससी पीसीएस 2025 मेन्स परीक्षा 29 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित की गई। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आयोग की वेबसाइट पर जा सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications