Trusted Source Image

AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी

Abhay Pratap Singh | July 9, 2026 | 05:37 PM IST | 2 mins read

वर्ष 2023-24 में शिक्षकों की कुल संख्या बढ़कर 17.32 लाख हो गई, जिनमें से 55.1 प्रतिशत पुरुष और 44.9 प्रति‍शत महिलाएं हैं।

पिछले एक दशक में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) में नामांकन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
पिछले एक दशक में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) में नामांकन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण (AISHE) रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी कर दी है। दोनों सर्वे में 90 प्रतिशत से अधिक भागीदारी दर्ज की गई। वर्ष 2022-23 में पंजीकृत 60,380 संस्थानों में से 56,180 संस्थानों ने भाग लिया, जबकि 2023-24 में पंजीकृत 64,756 संस्थानों में से 59,533 संस्थानों ने भाग लिया है।

Gross Enrolment Ratio (GER): सकल नामांकन अनुपात

सकल नामांकन अनुपात 2022-23 में 29.5 और 2023-24 में 30 है, जो 2014-15 में 23.7 था। महिलाओं का जीआईआर 2022-23 में 30.2 प्रतिशत और 2023-24 में 31.2 प्रतिशत हो गया। एससी छात्रों का जीईआर 2014-15 में 18.9 से बढ़कर 2023-24 में 27.8 हो गया है। एसटी छात्रों की प्रतिशत वृद्धि दर (जीईआर) 2014-15 में 13.5 से बढ़कर 2023-24 में 22.8 हो गई है।

Enrolment: नामांकन

उच्च शिक्षा में नामांकन 2022-23 में 4.46 करोड़ और 2023-24 में 4.50 करोड़ हो गया है। उच्च शिक्षा में महिला नामांकन 2014-15 में 1.57 करोड़ से बढ़कर 2022-23 में 2.18 करोड़ और 2023-24 में 2.24 करोड़ हो गया है। एससी छात्रों का नामांकन 2023-24 में 69.72 लाख, एसटी छात्रों का 2023-24 में 28.83 लाख और ओबीसी का 2023-24 में 1.80 करोड़ हो गया है।

Also readDU Sports Quota Admission 2026: डीयू में खेल कोटा के तहत स्नातक पाठ्यक्रमों में 2,153 सीटों पर मिलेगा दाखिला

STEM Enrolment: एसटीईएम नामांकन

पिछले एक दशक में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (STEM) में नामांकन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जो 2014-15 में 91.5 लाख से बढ़कर 2023-24 में 1.02 करोड़ हो गया है। एसटीईएम में नामांकन के लिए महिला छात्रों की हिस्सेदारी में भी पिछले कुछ वर्षों में लगातार सुधार देखा गया है, जो 2014-15 में 38.4 प्रतिशत से बढ़कर 2023-24 में 44 प्रतिशत हो गई है।

Gender Parity Index (GPI): लैंगिक समानता सूचकांक

महिला और पुरुष की उच्च शिक्षा में भागीदारी (जीआईआर) के अनुपात को लैंगिक समानता सूचकांक के रूप में जाना जाता है, जो पुरुषों और महिलाओं की शिक्षा तक सापेक्ष पहुंच को मापता है। 2023-24 के लिए जीपीआई 1.08 है।

एआईएसएचई की विस्तृत रिपोर्ट https://www.dohe-education.gov.in/documents/reports/aishe-report-MzN1EjMtQWa?pageTitle=AISHE-Report पर उपलब्ध है।

पीआईबी के अनुसार, वर्ष 2023-24 में शिक्षकों की कुल संख्या बढ़कर 17.32 लाख हो गई, जिनमें से 55.1 प्रतिशत पुरुष और 44.9 प्रति‍शत महिलाएं हैं। महिला शिक्षकों की संख्या 2014-15 में 5.69 लाख से बढ़कर 2022-23 में 7.37 लाख और 2023-24 में 7.78 लाख हो गई है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications