Trusted Source Image

DU Sports Quota Admission 2026: डीयू में खेल कोटा के तहत स्नातक पाठ्यक्रमों में 2,153 सीटों पर मिलेगा दाखिला

Press Trust of India | July 7, 2026 | 12:55 PM IST | 1 min read

सीट मैट्रिक्स के अनुसार, दिल्ली यूनिवर्सिटी के विभिन्न कॉलेजों में 1,119 सीटें पुरुष अभ्यर्थियों और 1,034 सीटें महिला अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित की गई हैं।

सबसे अधिक सीटें वॉलीबॉल में 222 (117 पुरुष, 105 महिला) हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सबसे अधिक सीटें वॉलीबॉल में 222 (117 पुरुष, 105 महिला) हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (University of Delhi) की स्नातक (UG) प्रवेश प्रक्रिया के दूसरे चरण के शुरू होने के साथ ही, संस्थान ने सोमवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए खेल कोटा के तहत दाखिले के लिए विषय-वार सीट मैट्रिक्स जारी कर दिया, जिसके तहत 28 खेलों में कुल 2,153 सीटें आवंटित की गई हैं।

जारी सीट मैट्रिक्स के अनुसार, विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों में 1,119 सीटें पुरुष अभ्यर्थियों और 1,034 सीटें महिला अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित की गई हैं।

इसके तहत एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, निशानेबाजी, तैराकी, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल और कुश्ती सहित 28 खेलों के खिलाड़ियों को कोटे का लाभ मिलेगा। सबसे अधिक सीटें वॉलीबॉल में 222 (117 पुरुष, 105 महिला) हैं।

Also readUP Madrasa: मदरसों की एटीएस जांच के मामले में हस्तक्षेप करने से इलाहाबाद हाईकोर्ट ने किया इनकार

बास्केटबॉल में 206 (103 पुरुष-103 महिलाएं), फुटबॉल में 195 (140 पुरुष, 55 महिला), क्रिकेट में 192 (157 पुरुष, 35 महिला) और एथलेटिक्स में 151 (59 पुरुष, 92 महिला) सीटें निर्धारित की गई हैं।

सीट मैट्रिक्स में प्रत्येक खेल के लिए कॉलेजवार सीटों का भी विवरण दिया गया है। हंसराज कॉलेज, हिंदू कॉलेज, रामजस कॉलेज, मिरांडा हाउस, श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी), लेडी श्रीराम कॉलेज, श्री वेंकटेश्वर कॉलेज सहित कई कॉलेजों में विभिन्न खेलों के तहत सीटें उपलब्ध हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications