Abhay Pratap Singh | July 7, 2026 | 12:17 PM IST | 1 min read
झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा 2026 में सफल उम्मीदवार ही काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।

नई दिल्ली: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (JCECEB) ने बीएड/ एमएड/ बीपीएड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार जेसीईसीईबी की आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2026 परिणाम पीडीएफ प्रारूप मेरिट के अनुसार जारी किया गया है। जेसीईसीईबी रिजल्ट पीडीएफ 2026 में आवेदन संख्या, रोल नंबर, उम्मीदवार का नाम, माता-पिता का नाम, जेंडर, जन्म तिथि, कैटेगरी, कुल अंक, प्राप्त अंक और रैंक सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं।
उम्मीदवारों को झारखंड बीएड स्कोरकार्ड 2026/ झारखंड एमएड स्कोरकार्ड 2026/ झारखंड बीपीएड स्कोरकार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड/ जन्म तिथि सहित अन्य लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। प्रवेश परीक्षा 2026 रिजल्ट में सफल अभ्यर्थी ही काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
Also readJCECEB: झारखंड पैरा-मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, आवेदन शुल्क, एग्जाम डेट, पैटर्न जानें
बीएड/ एमएड/ बीपीएड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2026 31 मई को आयोजित की गई थी। प्रत्येक परीक्षा के चारों सेटों के प्रश्न-पत्रों के उत्तर कुंजियां 3 जून को जारी की गई और उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज 8 जून, 2026 को दोपहर 5:00 बजे तक का समय दिया गया था।
काउंसलिंग प्रक्रिया से संबंध में नोटिस उचित समय पर उपलब्ध करा दी जाएगी। परीक्षार्थियों से प्राप्त सभी आपत्तियों के विरुद्ध विषय विशेषज्ञों की समीक्षा के बाद आपत्तियों का निराकरण करते हुए अंतिम/ संशोधित उत्तर कुंजियां बीसीईसीईबी की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए है।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार अपना परिणाम जांच सकते हैं: