Trusted Source Image

SSC Stenographer Scorecard 2026: एसएससी ग्रेड-सी स्टेनोग्राफर फाइनल आंसर-की व स्कोरकार्ड ssc.gov.in पर जारी

Santosh Kumar | September 17, 2026 | 10:43 PM IST | 1 min read

यह सुविधा 2 अक्टूबर (शाम 6 बजे) तक उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, सभी उम्मीदवारों के मार्क्स भी पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।

एसएससी स्टेनोग्राफर फाइनल आंसर की और मार्क्स आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
एसएससी स्टेनोग्राफर फाइनल आंसर की और मार्क्स आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने ग्रेड ‘सी’ स्टेनोग्राफर लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन, 2025 की फाइनल आंसर की और मार्क्स आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी कर दिए हैं। यह अधिसूचना आयोग के नोटिस बोर्ड पर अपलोड की गई है। उम्मीदवार अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करके अपने मार्क्स या स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

कर्मचारी चयन आयोग ने 25 अगस्त को ग्रेड 'सी' स्टेनोग्राफर एलडीसीई, 2025 का परिणाम घोषित किया। आयोग ने फाइनल आंसर की और उम्मीदवारों की रिस्पॉन्स शीट का लिंक आज अपनी वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया है।

यह सुविधा 2 अक्टूबर (शाम 6 बजे) तक उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, सभी उम्मीदवारों के मार्क्स भी पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। उम्मीदवार 2 अक्टूबर को शाम 6 बजे तक लॉग इन करके अपने मार्क्स भी देख सकते हैं।

Also readSSC SA Recruitment 2026: एसएससी जेई परीक्षा के माध्यम से आईएमडी में वैज्ञानिक सहायक की होगी भर्ती, नोटिस जारी

SSC Stenographer Final Answer Key 2025: कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एसएससी ग्रेड-सी स्टेनोग्राफर फाइनल आंसर-की देख सकते हैं-

  • इस डायरेक्ट लिंक पर जाएं- https://shorturl.at/ioOiC
  • पोर्टल पर आवश्यक विवरण दर्ज करके आईडी लॉग इन करें।
  • एसएससी ग्रेड-सी स्टेनोग्राफर फाइनल आंसर-की डाउनलोड करें।

उम्मीदवार फाइनल आंसर की, रिस्पॉन्स शीट और स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट ले सकते हैं, क्योंकि बाद में ये उपलब्ध नहीं होंगे। भविष्य में इन कामों के लिए उम्मीदवारों की किसी भी व्यक्तिगत अनुरोध पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications