Saurabh Pandey | September 18, 2026 | 07:42 AM IST | 1 min read
यूजीसी नेट जून रिजल्ट 3 विषयों-अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र के लिए जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार इसे अब डाउनलोड कर सकते हैं।
.jpg)
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। एनटीए ने रिजल्ट के साथ-साथ फाइनल आंसर की और कटऑफ अंक भी जारी किए हैं। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
एनटीए ने 9 और 10 सितंबर 2026 को आयोजित केवल 3 विषयों - इंग्लिश, कॉमर्स और सोशियोलॉजी की परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है।
विवरण | अभ्यर्थियों की संख्या |
पंजीकृत अभ्यर्थी (3 विषय) | 1,96,491 |
उपस्थित अभ्यर्थी (3 विषय) | 1,20,355 |
जेआरएफ के लिए योग्य अभ्यर्थी | 824 |
सहायक प्रोफेसर के लिए योग्य अभ्यर्थी | 11,610 |
केवल Ph.D. के लिए योग्य अभ्यर्थी | 23,154 |
यह परीक्षा देश भर के 272 शहरों में स्थित 454 परीक्षा केंद्रों पर 9 और 10 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी एनटीए के अनुसार, प्रोविजनल आंसर की और उम्मीदवारों की प्रतिक्रियाओं पर मिली आपत्तियों के सत्यापन के बाद अंतिम परिणाम तैयार किया गया है।