Press Trust of India | September 12, 2026 | 05:01 PM IST | 1 min read
जामिया में शनिवार को विरोध-प्रदर्शन का तीसरा दिन है। यह प्रदर्शन तब शुरू हुआ जब कुछ छात्राओं ने मेस में परोसे जा रहे खराब गुणवत्ता के खाने की शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि खाने में कीड़े मिले थे।

नई दिल्ली: जामिया मिल्लिया इस्लामिया के जम्मू-कश्मीर छात्रावास की छात्राओं के विरोध-प्रदर्शन के बीच, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने शनिवार को सहायक प्रॉक्टर पर छात्राओं के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया, हालांकि विश्वविद्यालय ने इस आरोप को सिरे से खारिज किया है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने दावा किया कि शुक्रवार देर रात कुछ छात्रों ने छात्रावास के दो गेट तोड़ दिए और प्रॉक्टर की टीम के सदस्यों के साथ मार-पीट की।
जामिया में शनिवार को विरोध-प्रदर्शन का तीसरा दिन है। यह प्रदर्शन तब शुरू हुआ जब कुछ छात्राओं ने मेस में परोसे जा रहे खराब गुणवत्ता के खाने की शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि खाने में कीड़े मिले थे।
छात्राएं छात्रावास मेस के मौजूदा ठेकेदार का ठेका रद्द करने, मेस में महिला कर्मी की नियुक्ति करने व पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रही हैं। उन्होंने विरोध करने वाले छात्रों के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने की मांग की है।
आइसा ने यह भी आरोप लगाया कि सहायक प्रॉक्टर मकसूद अहमद मलिक ने शुक्रवार तड़के करीब एक बजे छात्र कल्याण अधिष्ठाता (डीएसडब्ल्यू) कार्यालय के पास छात्राओं के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की।
छात्र संगठन का आरोप है कि एक छात्रा का मोबाइल फोन तब छीन लिया गया, जब वह घटना की रिकॉर्डिंग कर रही थी। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने कहा कि विरोध के पहले ही दिन में छात्राओं की अधिकतर मांगे मान ली गई थीं।
उन्होंने प्रदर्शनकारियों पर स्थिति को और गंभीर बनाने का आरोप लगाया। जामिया के प्रवक्ता ने कहा, ''छात्राओं ने छात्रावास के दो गेट को क्षतिग्रस्त कर दिया , जिससे सभी की सुरक्षा खतरे में पड़ गई, और प्रॉक्टर टीम के सदस्यों के साथ बदसलूकी की।''
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में यहां हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद प्रदेश के सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि वर्तमान में एमबीबीएस इंटर्नस को 17000 रुपए प्रतिमाह का मानदेय दिया जा रहा था जिसे बढ़ाकर 25000 रुपए कर दिया गया।
Press Trust of India