Press Trust of India | September 12, 2026 | 10:42 AM IST | 1 min read
प्रदेश के सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि वर्तमान में एमबीबीएस इंटर्नस को 17000 रुपए प्रतिमाह का मानदेय दिया जा रहा था जिसे बढ़ाकर 25000 रुपए कर दिया गया।

देहरादून: उत्तराखंड मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को सरकारी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस इंटर्नस को प्रतिमाह मिलने वाला मानदेय बढ़ाकर 25 हजार रुपए करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में यहां हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद प्रदेश के सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि वर्तमान में एमबीबीएस इंटर्नस को 17000 रुपए प्रतिमाह का मानदेय दिया जा रहा था जिसे बढ़ाकर 25000 रुपए कर दिया गया।
तिवारी ने बताया कि उत्तराखंड में पांच राजकीय मेडिकल कॉलेज- श्रीनगर, हल्द्वानी, देहरादून, हरिद्वार और अल्मोड़ा संचालित है, जिनमें एमबीबीएस तथा तथा पीजी पाठ्क्रमों का संचालन किया जाता है।
उन्होंने बताया कि खेल नीति- 2021 के तहत अन्तर्राष्ट्रीय या राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रदेश में राजपत्रित या अराजपत्रित पदों पर आउट ऑफ टर्न सेवायोजन प्रदान करने का प्रावधान है।
इसके लिए राज्य मंत्रिमंडल ने खेल विभाग, युवा कल्याण विभाग, गृह विभाग, परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग एवं वन विभाग के अन्तर्गत कुल 243 पदों पर नियुक्ति प्रदान किये जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी।
वहीं, कुछ सेंटर्स (जैसे जयपुर के सीतापुरा) पर बिजली की समस्या से प्रभावित कैंडिडेट्स के लिए 5 सितंबर को दोबारा परीक्षा हुई। अब, लाखों मेडिकल ग्रेजुएट्स नीट पीजी आंसर की और रिस्पॉन्स शीट्स का इंतजार कर रहे हैं ताकि वे अनुमानित स्कोर का आकलन कर सकें।
Santosh Kumar