CGSSB Recruitment 2026: सीजीएसएसबी समूह 2 उप समूह 2 परीक्षा के लिए आवेदन की लास्ट डेट नजदीक, सुधार तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | November 25, 2026 | 10:00 AM IST | 2 mins read
आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक डिग्री एवं कंप्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने समूह-2 तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर एवं स्नातक स्तर) उप समूह-2 भर्ती परीक्षा 2026 के तहत 27 नवंबर, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों के लिए सीजीएसएसबी ग्रुप 2 सब ग्रुप 2 2026 एप्लीकेशन फॉर्म लिंक cgssb.cgstate.gov.in पर सक्रिय है।
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक डिग्री एवं कंप्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए। आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी, 2026 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
परीक्षा शुल्क के रूप में सामान्य वर्ग को 300 रुपये, ओबीसी को 250 रुपये और एससी/ एसटी/ दिव्यांग को 200 रुपये का भुगतान करना होगा। सुधार के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि के बाद 3 दिन का समय दिया गया है। इस दौरान अभ्यर्थी को त्रुटि सुधार के लिए 50 रुपये देना होगा। समय सीमा के बाद कोई मौका नहीं दिया जाएगा।
सीजीएसएसबी समूह 2 तृतीय श्रेणी उप समूह 2 भर्ती परीक्षा 2026 के माध्यम से कुल 1703 पद भरे जाएंगे, शॉर्टहैंड (हिंदी) के 30 पद, शॉर्टहैंड अंग्रेजी के 3, शॉर्टहैंड द्विभाषी के 13 और एसआई (शॉर्टहैंड-सामान्य शाखा-हिंदी) के 34 और डीईओ के 25 पद भरे जाएंगे। इसके अलावा, स्टेनो टाइपिस्ट, सहायक ग्रेड 3, पंजीयन लिपिक, सहायक एसआई - अ (सामान्य शाखा) और सहायक एसआई - अ (जिला- इकाई संवर्ग) के क्रमशः 23, 1206, 50, 40 और 279 पद हैं।
CGSSB Group 2 Sub-group 2 Examination 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सीजीएसएसबी ग्रुप 2 सब-ग्रुप 2 परीक्षा 2026 नोटिफिकेशन जांचने की सलाह दी गई है। नीचे सारणी में महत्वपूर्ण तिथियां जांच सकते हैं:
| क्रम संख्या | विवरण | तिथि एवं समय |
|---|---|---|
|
1. |
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि |
5 नवंबर 2026 (गुरुवार) |
|
2. |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि |
27 नवंबर 2026 (शुक्रवार), शाम 5 बजे तक |
|
3. |
ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार की अवधि |
28 नवंबर 2026 से 30 नवंबर 2026, शाम 5 बजे तक |
|
4. |
परीक्षा की तिथि |
10 जनवरी 2027 (रविवार) |
|
5. |
परीक्षा का समय |
सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक |
|
6. |
वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी होने की संभावित तिथि |
4 जनवरी 2027 (सोमवार) |
|
7. |
परीक्षा केंद्र |
5 संभागीय मुख्यालयों में |
अगली खबर
]JSSC CGL Exam 2024: झारखंड हाईकोर्ट ने जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द करने का राज्य सरकार का फैसला निरस्त किया
परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों द्वारा दायर कई याचिकाओं पर सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति दीपक रोशन ने अधिसूचना को यह कहते हुए निरस्त कर दिया कि सरकार का निर्णय ''अन्यायपूर्ण और अनुचित'' था।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र