BSEH DElEd Result 2025: हरियाणा डीएलएड रिजल्ट bseh.org.in पर जारी; डायरेक्ट लिंक और डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | April 16, 2025 | 03:27 PM IST | 1 min read
हरियाणा डीएलएड रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को रोल नंबर और स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने डीएलएड स्पेशल/मर्सी चांस/पुनः उपस्थिति/नवीनतम परीक्षा जुलाई-2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। हरियाणा डीएलएड परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in के माध्यम से बीएसईएच डीएलएड रिजल्ट 2025 की जांच कर सकते हैं।
हरियाणा डीएलएड रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को रोल नंबर और स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। बीएसईएच डीएलडड परिणाम 2025 केवल ऑनलाइन ही उपलब्ध होंगे। उम्मीदवारों को किसी भी ऑफलाइन मोड के माध्यम से BSEH DElEd रिजल्ट 2025 के बारे में सूचित नहीं किया जाएगा।
बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा ने नोटिस में कहा कि, उम्मीदवारों को अपने स्कोरकार्ड पर सभी विवरणों को सत्यापित करना चाहिए और बोर्ड अधिकारियों को विसंगतियों (यदि कोई हो) की रिपोर्ट करनी चाहिए। पुनर्मूल्यांकन या पूरक परीक्षाओं (यदि लागू हो) के बारे में आगे की अपडेट आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित की जाएगी।
BSEH DElEd Result 2025 OUT: रिजल्ट विवरण
बीएसईएच रिजल्ट में छात्र निम्नलिखित विवरणों की जांच कर सकते हैं:
- कैंडिडेट का नाम
- जन्म तिथि
- रिजल्ट स्टेट्स
- परीक्षा का नाम
- कुल अंक
- प्राप्त अंक
हरियाणा बीएसईएच डीएलएड परिणाम 2025 सीधा लिंक: https://bsehexam2017.in/Deledexamjuly2024/result.aspx
Haryana DElEd Result 2025: कैसे जांच करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके हरियाणा डीएलएड रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- होमपेज पर “रिजल्ट” टैब देखें और संबंधित परीक्षा व प्रोग्राम कोड चुनें।
- आवश्यकतानुसार अपना एप्लीकेशन आईडी/रोल नंबर दर्ज करें।
- बिहार डीएलएड परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र