BPSC TRE 4 Notification 2026: बीपीएससी को 32,388 पदों की भेजी गई अधियाचना, वैकेंसी विवरण जारी, विज्ञापन जल्द
Santosh Kumar | July 29, 2026 | 05:14 PM IST | 1 min read
साझा किए गए पोस्ट में सीएम सम्राट चौधरी ने लिखा, "विभाग ने टीआरई-4 के तहत 32,388 शिक्षकों की भर्ती के लिए बीपीएससी को अधियाचना भेजी है।"
नई दिल्ली: टीआरई-4 भर्ती अभियान के तहत 32,388 टीचर पदों के लिए बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) को मांग पत्र भेजा गया है। शिक्षा विभाग ने खाली पदों की पूरी जानकारी जारी कर दी है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर यह जानकारी साझा की। मांग पत्र मिलने के बाद, आयोग जल्द ही आधिकारिक विज्ञापन जारी करेगा, जिसके बाद ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
साझा किए गए पोस्ट में सीएम ने लिखा, "विभाग ने टीआरई-4 के तहत 32,388 शिक्षकों की भर्ती के लिए बीपीएससी को अधियाचना भेजी है। यह युवाओं के लिए रोजगार और विकसित बिहार के संकल्प को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।"
BPSC TRE 4 Vacancy 2026: बीपीएससी टीआरई 4 वैकेंसी 2026
नीचे दी गई तालिका में बीपीएससी टीआरई 4 वैकेंसी 2026 का पूरा विवरण दिया गया है-
| कक्षा | पदों की संख्या |
|---|---|
|
कक्षा 1–5 |
3,847 |
|
कक्षा 6–8 |
8,563 |
|
कक्षा 9–10 |
3,877 |
|
कक्षा 11–12 |
16,101 |
|
कुल पद |
32,388 |
BPSC TRE 4 Notification 2026: बीपीएससी टीआरई 4 अधिसूचना जल्द
बीपीएससी टीआरई 4.0 भर्ती 2026 अभियान प्राइमरी, मिडिल, सेकेंडरी और हायर सेकेंडरी लेवल के स्कूलों के लिए होगा। अलग-अलग विषयों और कैटेगरी में पदों के बंटवारे की जानकारी रिक्विजिशन (मांग पत्र) में दी गई है।
बीपीएससी टीआरई-4 परीक्षा सितंबर 2026 में होने की संभावना है। रिक्विजिशन की प्रक्रिया पूरी होने के कुछ समय बाद ही आयोग द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट पर बीपीएससी टीआरई 4 का नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
कैंडिडेट्स को अपडेट के लिए रेगुलर तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए। कैंडिडेट्स को योग्यता के नियम, उम्र सीमा और शैक्षणिक योग्यता की जांच कर लेनी चाहिए; विज्ञापन में पूरी जानकारी दी जाएगी।
अगली खबर
]UGC NET Answer Key 2026: यूजीसी नेट जून आंसर-की का लाखों उम्मीदवारों को इंतजार, जानें पिछले वर्षों का ट्रेंड
हालांकि परीक्षा खत्म हुए 26 दिन से अधिक हो चुके हैं, लेकिन प्रोविजनल यूजीसी नेट जून 2026 आंसर की अभी तक जारी नहीं की गई है, जिससे 7.35 लाख से अधिक कैंडिडेट्स की चिंता बढ़ रही है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल