Trusted Source Image

UGC NET Answer Key 2026: यूजीसी नेट जून आंसर-की का लाखों उम्मीदवारों को इंतजार, जानें पिछले वर्षों का ट्रेंड

Santosh Kumar | July 28, 2026 | 11:16 AM IST | 1 min read

प्रोविजनल यूजीसी नेट जून 2026 आंसर की जारी होने के बाद, उम्मीदवार अपने जवाबों की तुलना कर सकेंगे और अपने स्कोर का अंदाजा लगा सकेंगे।

यूजीसी नेट परीक्षा खत्म हुए 26 दिन से अधिक हो चुके हैं, लेकिन आंसर की अभी तक जारी नहीं की गई है। (प्रतीकात्मक-पिक्सल)
यूजीसी नेट परीक्षा खत्म हुए 26 दिन से अधिक हो चुके हैं, लेकिन आंसर की अभी तक जारी नहीं की गई है। (प्रतीकात्मक-पिक्सल)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित यूजीसी नेट 2026 की परीक्षा 22 से 30 जून तक 87 विषयों के लिए हुई। कुछ सेंटर्स पर तकनीकी दिक्कतों की वजह से 5 जुलाई को दोबारा परीक्षा भी आयोजित की गई। हालांकि परीक्षा खत्म हुए 26 दिन से अधिक हो चुके हैं, लेकिन प्रोविजनल यूजीसी नेट जून 2026 आंसर की अभी तक जारी नहीं की गई है, जिससे 7.35 लाख से अधिक कैंडिडेट्स की चिंता बढ़ रही है।

उम्मीदवार अपनी ओएमआर यूजीसी नेट रिस्पॉन्स शीट, प्रश्न-पत्र और प्रोविजनल आंसर की का इंतजार कर रहे हैं। आंसर की जारी होने के बाद, उम्मीदवार अपने जवाबों की तुलना कर सकेंगे और अपने स्कोर का अंदाजा लगा सकेंगे।

UGC NET June Answer Key 2026: पिछले वर्षों का ट्रेंड

पिछले कुछ वर्षों में यूजीसी नेट आंसर की जारी होने का ट्रेंड इस प्रकार रहा है:

सत्रएग्जाम डेटआंसर की रिलीज डेट

जून 2023

13 से 22 जून, 2023

6 जुलाई, 2023

दिसंबर 2023

6 से 14 दिसंबर, 2023

30 दिसंबर, 2023

जून 2024

21 अगस्त से 4 सितंबर, 2024

11 सितंबर, 2024

दिसंबर 2024

3 से 27 जनवरी, 2025

31 जनवरी, 2025

जून 2025

25 से 29 जून, 2025

5 जुलाई, 2025

दिसंबर 2025

31 दिसंबर, 2025 - 7 जनवरी, 2026

14 जनवरी, 2026

जून 2026

22 से 30 जून, 2026

अभी तक जारी नहीं हुआ है

Also readUGC NET June 2026 Answer Key Live: यूजीसी नेट जून आंसर की कब होगी जारी? डेट, ऑफिशियल वेबसाइट जानें

UGC NET Answer Key 2026: यूजीसी नेट आंसर-की चैलेंज फीस

अभ्यर्थी प्रति प्रश्न ₹200 की नॉन-रिफंडेबल फ़ीस देकर गलत जवाबों के बारे में आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी और उसी के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा।

यूजीसी नेट 2026 परीक्षा के लिए लगभग 9 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया। परीक्षा में असल में लगभग 7 लाख उम्मीदवार शामिल हुए। एनटीए रिजल्ट और फाइनल आंसर की के साथ यूजीसी नेट कटऑफ जारी करती है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications