Saurabh Pandey | July 27, 2026 | 11:04 AM IST | 1 min read
यूजीसी नेट जून 2026 का रिजल्ट फाइनल आंसर की जारी होने के बाद ही घोषित किया जाएगा। फाइनल आंसर की में विषय विशेषज्ञों द्वारा स्वीकार की गई सभी सही आपत्तियों को शामिल किया जाएगा।

नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जल्द ही यूजीसी नेट जून 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी किए जाने की उम्मीद है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी देख और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकेंगे।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
यूजीसी नेट जून 2026 की उत्तर कुंजी जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 200 रुपये की नॉन-रिफंडेबल फीस देकर प्रोविजनल आंसर की को चुनौती देने की भी अनुमति होगी।
एनटीए पहले प्रोविजनल आंसर की अपलोड करेगा और उसके बाद फाइनल आंसर की जारी करेगा। आंसर की उपलब्ध होने पर उम्मीदवार इसे ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवार निर्धारित तिथियों के भीतर ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आपत्तियां भी दर्ज करा सकते हैं।
हालांकि, एजेंसी ने अभी तक इसे जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। यूजीसी नेट जून 2026 की परीक्षा देश भर के अलग-अलग सेंटर्स पर 22, 23, 24, 25, 29, 30 जून और 5 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी।
यूजीसी नेट जून 2026 प्रोविजनल आंसर की के साथ-साथ, एनटीए द्वारा ऑनलाइन ऑब्जेक्शन विंडो भी शुरू किए जाने की उम्मीद है। उम्मीदवार तय समय-सीमा के भीतर निर्धारित शुल्क का भुगतान करके किसी भी उत्तर को चुनौती दे सकेंगे।
July 27, 2026 | 11:04 AM IST
July 27, 2026 | 10:55 AM IST
यूजीसी नेट जून 2026 की उत्तर कुंजी जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 200 रुपये की नॉन-रिफंडेबल फीस देकर प्रोविजनल आंसर की को चुनौती देने की भी अनुमति होगी।
July 27, 2026 | 10:49 AM IST
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जल्द ही यूजीसी नेट जून 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी किए जाने की उम्मीद है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी देख और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकेंगे।