Trusted Source Image

NITTT 2026: एनआईटीटीटी अप्रैल-मई परीक्षा कार्यक्रम जारी, nitlt.nta.ac.in पर जाकर एडमिट कार्ड करें डाउनलोड

Abhay Pratap Singh | July 26, 2026 | 02:56 PM IST | 1 min read

एनआईटीटीटी अप्रैल मई एडमिट कार्ड 2026 आधिकारिक वेबसाइट nitlt.nta.ac.in पर उपलब्ध है, जिसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं।

टीचर ट्रेनिंग एग्जाम एनआईटीटीटी 2026 का आयोजन ऑनलाइन रिमोट प्रॉक्टर्ड मोड में किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
टीचर ट्रेनिंग एग्जाम एनआईटीटीटी 2026 का आयोजन ऑनलाइन रिमोट प्रॉक्टर्ड मोड में किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने अप्रैल-मई 2026 सेमेस्टर के लिए नेशनल इनिशिएटिव फॉर टेक्निकल टीचर्स ट्रेनिंग (NITTT) एग्जाम का शेड्यूल जारी कर दिया है। एनआईटीटीटी अप्रैल-मई 2026 परीक्षा 31 जुलाई से 8 अगस्त तक दो पालियों में 120-120 मिनट की अवधि के लिए ऑनलाइन रिमोट प्रॉक्टर्ड मोड में आयोजित की जाएगी।

एनआईटीटीटी अप्रैल मई एडमिट कार्ड 2026 आधिकारिक वेबसाइट nitlt.nta.ac.in पर उपलब्ध है, जिसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं। कैंडिडेट्स को परीक्षा के दौरान NITTT 2026 एडमिट कार्ड के साथ एक वैध मूल फोटो प्रमाण पत्र लाना होगा। इनके बिना प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

NITTT 2026 का क्वेश्चन पेपर सिर्फ इंग्लिश भाषा में होगा और एग्जाम पैटर्न में ऑब्जेक्टिव-टाइप के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को एनटीए एनआईटीटीटी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

NITTT April-May 2026 Admit Card: डाउनलोड चरण

टीचर ट्रेनिंग एग्जाम एनआईटीटीटी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • सबसे पहले, ऑफिशियल वेबसाइट nitlt.nta.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • एनआईटीटीटी एडमिट कार्ड 2026 जांचें और प्रिंट निकालें।

Also read

NITTT April-May 2026 Exam Schedule: परीक्षा कार्यक्रम

नीचे सारणी में एनआईटीटीटी अप्रैल-मई एग्जाम शेड्यूल 2026 जांच सकते हैं:

विवरणजानकारी

परीक्षा की तिथि

31 जुलाई, 1, 7 और 8 अगस्त 2026

अवधि

2 घंटे (120 मिनट)

परीक्षा का समय

परीक्षा प्रतिदिन दो शिफ्ट में होगी।

शिफ्ट-1: सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

शिफ्ट-2: दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक

परीक्षा का पैटर्न

वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा, जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।

परीक्षा आयोजित करने का माध्यम

ऑनलाइन (इंटरनेट आधारित)-रिमोट प्रॉक्टर्ड

माध्यम

केवल अंग्रेजी

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

23 जुलाई 2026

वेबिनार की तिथि और समय

27 जुलाई 2026 (सोमवार), दोपहर 3:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक

मॉक टेस्ट की तिथि और समय

28 जुलाई 2026 (मंगलवार), सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications