BITSAT Admit Card 2024: बिटसैट एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक एक्टिव, परीक्षा 20 मई से शुरू
Abhay Pratap Singh | May 16, 2024 | 10:45 AM IST | 2 mins read
BITSAT एडमिट कार्ड 2024 एक आवश्यक दस्तावेज है। बिटसैट हाल टिकट के बिना उम्मीदवारों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
नई दिल्ली: बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी (बिट्स पिलानी) ने सत्र-1 के लिए बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस एडमिशन टेस्ट 2024 एडमिट कार्ड लिंक एक्टिव कर दिया है। बिटसैट 2024 हाल टिकट आधिकारिक वेबसाइट bitsadmission.com पर जाकर उम्मीदवार डाउनलोड कर सकते हैं।
बिटसैट 2024 प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपना लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड लॉगिन विंडो में दर्ज करना होगा। बिटसैट 2024 सत्र-1 परीक्षा 20 मई से 24 मई 2024 तक आयोजित की जाएगी। बिटसैट 2024 पेपर अंग्रेजी माध्यम में उपलब्ध होगा।
BITSAT हाल टिकट 2024 में उम्मीदवार अपना नाम, आवेदन संख्या, परीक्षा केंद्र का नाम, एग्जाम सेंटर का पता, हस्ताक्षर, परीक्षा तिथि और परीक्षा समय सहित अन्य विवरण देख सकते हैं। बिटसैट एडमिट कार्ड प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक आवश्यक दस्तावेज है।
बिट्स पिलानी द्वारा BITSAT 2024 परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। बता दें कि, इससे पहले बिटसैट 2024 सत्र-1 प्रवेश परीक्षा 19 मई से 24 मई तक आयोजित होनी थी। हालाँकि, अब BITS HD 2024 का आयोजन 19 मई को किया जाएगा।
BITSAT Admit Card 2024: ऐसे डाउनलोड करें?
BITSAT 2024 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bitadmission.com पर विजिट करें।
- होमपेज पर, BITSAT 2024 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
- अब, BITSAT 2024 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
BITSAT Entrance Exam 2024: परीक्षा पैटर्न
बिटसैट एंट्रेंस एग्जाम 2024 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले एग्जाम पैटर्न अच्छे से पढ़ लेना चाहिए:
- BITSAT 2024 पेपर 3 घंटे यानी 180 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।
- पेपर में 4 सेक्शन फिजिक्स, केमिस्ट्री, इंग्लिश प्रोफिशिएंसी एवं लॉजिकल रिजनिंग और गणित को शामिल किया गया है।
- BITSAT 2024 प्रश्नपत्र में कुल 130 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- भौतिकी और केमिस्ट्री सेक्शन में 30-30 प्रश्न होंगे।
- इंग्लिश प्रोफिशिएंसी में 10 और लॉजिकल रिजनिंग से 20 प्रश्न शामिल होंगे।
- इसके अलावा, गणित सेक्शन से कुल 40 प्रश्न पेपर में पूछे जाएंगे।
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 3 अंक दिए जाएंगे।
- प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
- बिटसैट परीक्षा दो सत्र में आयोजित की जाती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र