Santosh Kumar | May 11, 2025 | 07:00 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवारों को नीट 2025 आंसर की डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा।
Practice with the NEET 2026 Free Mock Test PDF featuring full-length ReNEET exam simulation, detailed solutions, and real exam pattern.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जल्द ही नीट यूजी 2025 आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर सकती है। नीट यूजी 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी होने के बाद नीट 2025 आंसर की चेक कर सकेंगे। एनटीए नीट 2025 प्रश्न पत्र के सभी सेटों की आंसर की पीडीएफ फॉर्मेट में जारी करेगी। नीट यूजी 2025 परीक्षा एनटीए द्वारा 4 मई को 566 एग्जाम सेंटर्स पर आयोजित की गई।
NEET 2026: 30-Day Study Plan PDF | Last 5 Year's PYQ's with Solutions
NEET 2026: NEET Previous 17 Years QP (2009–2025) | Most Scoring Concepts
NEET 2026: Crash Course for Re-NEET 2026 | 100% FREE | Mock Test
आधिकारिक घोषणा के बाद, उम्मीदवारों को नीट यूजी 2025 आंसर की डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक ही पाली में हुई।
नीट यूजी 2025 की मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाते हैं। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाता है। यदि कोई प्रश्न अनुत्तरित रह जाता है, तो कोई अंक नहीं दिया जाता या काटा नहीं जाता।
नीट यूजी 2025 प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद उम्मीदवारों को उस पर आपत्तियां दर्ज करने का मौका मिलेगा। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए निर्धारित शुल्क लगभग ₹200 है, जो वापस नहीं किया जाएगा।
परीक्षा में 20.8 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए। नीट यूजी आंसर-की की मदद से उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। नवीनतम अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
अगर कोई उम्मीदवार सरकारी एमबीबीएस सीट के लिए लक्ष्य रखकर चलता है, तो सामान्य श्रेणी के छात्र को कम से कम 650+ अंक प्राप्त करने चाहिए, और आरक्षित श्रेणियों के लिए कम से कम 600+ अंक चाहिए।
सरकारी कॉलेजों में प्रवेश पाने के लिए उच्च अंकों की आवश्यकता होती है, लेकिन निजी संस्थानों में थोड़े कम अंकों के साथ अवसर मिल सकते हैं। सरकारी एमबीबीएस सीट पाने के लिए आवश्यक अंकों का वितरण इस प्रकार है-
श्रेणी | सरकारी मेडिकल कॉलेज (एआईक्यू) | सरकारी मेडिकल कॉलेज (राज्य कोटा) |
|---|---|---|
सामान्य वर्ग | 650+ अंक | 600–650 अंक |
ओबीसी वर्ग | 630–650 अंक | 580–620 अंक |
एससी/एसटी वर्ग | 500–550 अंक | 450–550 अंक |
नीट यूजी 2025 का रिजल्ट 14 जून 2025 (अपेक्षित) तक ऑनलाइन मोड में घोषित किया जाएगा। नीट यूजी रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एनटीए के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। नीट यूजी 2024 कटऑफ (सामान्य श्रेणी) के आधार पर एम्स संस्थानों की सूची नीचे तालिका में दी गई है-
कॉलेज का नाम | ओपनिंग रैंक | क्लोज़िंग रैंक |
|---|---|---|
एम्स नई दिल्ली | 1 | 47 |
एम्स जोधपुर | 56 | 374 |
एम्स भोपाल | 79 | 510 |
एम्स भुवनेश्वर | 97 | 594 |
एम्स ऋषिकेश | 241 | 731 |
एम्स नागपुर | 60 | 946 |
एम्स रायपुर | 450 | 1174 |
एम्स पटना | 613 | 1297 |
एम्स मंगलगिरी | 221 | 1836 |
एम्स राजकोट | 875 | 1854 |
एम्स हैदराबाद | 1029 | 2388 |
एम्स बिलासपुर | 776 | 2401 |
एम्स रायबरेली | 1720 | 2559 |
एम्स देवघर | 2044 | 3106 |
एम्स गुवाहाटी | 1538 | 3476 |
एम्स विजयपुर | 1472 | 3787 |