Abhay Pratap Singh | July 27, 2025 | 11:20 AM IST | 2 mins read
कॉमन एडमिशन टेस्ट 2025 का आयोजन भारत के 21 आईआईएम और अन्य शीर्ष बी-स्कूलों में एमबीए प्रोग्रामों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
Download Ebook
नई दिल्ली: भारतीय प्रबंधन संस्थानों (IIM) ने सामान्य प्रवेश परीक्षा 2025 (CAT 2025) के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी आईआईएम कैट की वेबसाइट iimcat.ac.in के माध्यम से 1 अगस्त से 13 सितंबर, 2025 तक आईआईएम कैट 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
Free CAT 2026 practice: Full mock test | Sample Paper- Quant | VARC | DILR | Last 10 years PYQ's
CAT PYQs with solutions: Quant | VARC | DILR | RC | 2 Months Revision Plan | College List
Plan your CAT Success: Topic-wise weightage | IIM cutoffs 2026 | Top 100 B-Schools Placements
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-hour CAT masterclass | Free open mock before the actual exam
पात्रता मानदंडों के अनुसार, न्यूनतम 50% अंकों या समकक्ष सीजीपीए के साथ स्नातक की डिग्री पूरी करने वाले उम्मीदवार एमबीए प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। एससी/ एसटी/ दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को 5 प्रतिशत तक की छूट दी जाएगी। अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्र भी आवेदन के पात्र हैं।
कॉमन एडमिशन टेस्ट 2025 के लिए पंजीकरण शुल्क में पिछले साल की तुलना में वृद्धि हुई है। एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को अब आवेदन शुल्क के रूप में 1,300 रुपए (पहले 1,250 रुपए) का भुगतान करना होगा। वहीं, सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए शुल्क 3,000 रुपए (पहले 2,500 रुपए) है।
Also readAIIMS NORCET 9 2025: एम्स नॉरसेट 9 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, आवेदन शुल्क, पात्रता मानदंड जानें
आईआईएम कैट 2025 नोटिफिकेशन के अनुसार, कैट 2025 परीक्षा 30 नवंबर को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रवेश पत्र 5 नवंबर से 30 नवंबर तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेंगे। कैट 2025 रिजल्ट जनवरी 2026 के पहले सप्ताह में घोषित होने की उम्मीद है।
परीक्षा पैटर्न के अनुसार, कैट 2025 में वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन (VARC), डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग (DILR), और क्वांटिटेटिव एबिलिटी (QA) सेक्शन को शामिल किया गया है। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। कैट एग्जाम देश भर के लगभग 170 शहरों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार पंजीकरण के दौरान अधिकतम 5 पसंदीदा परीक्षा केंद्र चुन सकते हैं।
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैट 2025 रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं: