Bihar Computer Teacher Vacancy 2026: बीपीएससी टीआरई 4 के बाद कंप्यूटर टीचरों की नियुक्ति, मंत्री ने दी जानकारी
Santosh Kumar | February 25, 2026 | 09:40 AM IST | 2 mins read
भाकपा विधायक संदीप सौरभ ने दावा किया कि राज्य में 26 हजार कंप्यूटर शिक्षकों की कमी है, लेकिन केवल 460 पदों के लिए ही रिक्तियां निकाली गई हैं।
पटना: बिहार में कंप्यूटर शिक्षा को लेकर लंबे समय से उठ रही मांग के बीच राज्य सरकार ने संकेत दिया है कि सामान्य शिक्षकों की जारी भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने 24 फरवरी को विधानसभा के प्रश्नकाल के दौरान यह जानकारी दी।
सहरसा से विधायक इंद्रजीत गुप्ता ने सदन में मुद्दा उठाते हुए कहा कि कक्षा 6 से 10वीं तक सरकारी विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षा लागू करने की घोषणा की गई थी, लेकिन जमीनी स्तर पर शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो सकी है।
उन्होंने कहा कि विद्यालयों में शिक्षकों का अनुपात असंतुलित है। इस पर मंत्री ने स्वीकार किया कि पहले भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित जैसे विषयों में शिक्षकों की भारी कमी थी, जिसे प्राथमिकता के आधार पर भरा गया।
Bihar Computer Teacher Vacancy: 26 हजार रिक्तियों का दावा
मंत्री ने कहा कि सरकार कंप्यूटर शिक्षकों की कमी दूर करने की दिशा में आगे बढ़ेगी। मंत्री ने बताया कि जिलों में शिक्षक-छात्र अनुपात के आकलन के लिए जिले के अधिकारियों को अधिकार दिए गए हैं, ताकि पदों का सृजन किया जा सके।
भाकपा (माले) के विधायक संदीप सौरभ ने दावा किया कि राज्य में 26 हजार कंप्यूटर शिक्षकों की कमी है, लेकिन केवल 460 पदों के लिए ही रिक्तियां निकाली गई हैं। उन्होंने मांग की कि कम से कम आधे पदों पर तत्काल नियुक्ति की जाए।
Bihar Teacher Vacancy 2026: एसटीईटी में 5 प्रतिशत आरक्षण पर चर्चा
मंत्री ने आश्वासन दिया कि सरकार आवश्यक कदम उठाएगी। विधानसभा में माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के अभ्यर्थियों को 5 प्रतिशत आरक्षण देने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई।
मंत्री ने स्पष्ट किया कि 10 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है और इसे टीआरई में भी लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी स्तर पर कोई कमी पाई जाती है या कोर्ट की ओर से कोई निर्देश दिया जाता है, तो सरकार आवश्यक कार्रवाई करेगी।
अगली खबर
]BSEH Class 12 Exam 2026: हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, जानें रिपोर्टिंग टाइम, गाइडलाइंस
हरियाणा बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा में लाखों स्टूडेंट्स शामिल होंगे। एचबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 राज्य भर के 1,431 परीक्षा केंद्रों पर हो रही हैं। बोर्ड ने सभी स्टूडेंट्स से अपील की है कि वे समय पर केंद्रों पर पहुँचें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स साथ लाएं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच